Tata Tiago iCNG: CNG कार खरीदने वालों के लिए Tata Motors बड़ा सरप्राइज लेकर आ रही है. कंपनी ने 2026 Tata Tiago iCNG का नया टीजर जारी किया है, जिसमें ऐसे फीचर्स दिखे हैं जो अब तक इस सेगमेंट में कम ही देखने को मिले हैं. खास बात ये है कि अब इस CNG हैचबैक में पेडल शिफ्टर जैसे फीचर मिलने की चर्चा तेज हो गई है. कंपनी कल यानी 28 मई को इसकी कीमतों से पर्दा उठाएगी, लेकिन उससे पहले ही नई Tiago iCNG ने बाजार में उत्साह बढ़ा दिया है.
केबिन में दिखे बड़े बदलाव
नए टीजर के मुताबिक 2026 Tata Tiago iCNG का इंटीरियर पहले के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम नजर आएगा. कार में बड़ी फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, फ्लोटिंग स्टाइल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और नया टू-स्पोक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील देखने को मिल सकता है. इसके अलावा ब्लैक और ग्रे ड्यूल-टोन सीट अपहोल्स्ट्री के जरिए केबिन को ज्यादा प्रीमियम लुक देने की कोशिश की गई है.
पेडल शिफ्टर बना सबसे बड़ा आकर्षण
इस अपडेट की सबसे ज्यादा चर्चा पेडल शिफ्टर फीचर को लेकर हो रही है. अगर कंपनी इसे ऑफिशियली शामिल करती है तो Tiago iCNG अपने सेगमेंट की चुनिंदा CNG कारों में शामिल हो जाएगी, जिसमें यह टेक्नोलॉजी मिलेगी. इससे पहले Tata Punch iCNG में भी यह फीचर दिया गया था. पेडल शिफ्टर की मदद से ड्राइवर बिना क्लच दबाए और बिना गियर लीवर छुए सिर्फ उंगलियों से गियर बदल सकता है, जिससे ड्राइविंग एक्सपीरियंस ज्यादा आसान और स्पोर्टी हो जाता है.
ये भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल के बाद ऐसे लगेगा महंगाई का झटका! 1 जून से महंगी हो सकती हैं ये धांसू बाइक्स
सेंटर कंसोल में भी मिल सकते हैं नए फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Tiago iCNG के सेंटर कंसोल में भी कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कार में पारंपरिक गियर लीवर की जगह नया रोटरी ड्राइव सिलेक्टर दिया जा सकता है. इसके अलावा इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन, 65W Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट और ड्यूल वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग पैड जैसे फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं.
एक्सटीरियर में भी होगा नया लुक
कार के बाहरी डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नई Tiago iCNG में अपडेटेड हेडलैंप, नया फ्रंट ग्रिल, बदला हुआ बंपर और ब्लैक फिनिश ORVMs दिए जा सकते हैं. टेलगेट पर i-CNG बैज भी मिलेगा. इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा सिस्टम जैसी सुविधा भी कार को ज्यादा एडवांस बना सकती है.
CNG ऑटोमैटिक सेगमेंट में मजबूत पकड़
Tata Motors फिलहाल भारत की एकमात्र कंपनी है जो फैक्ट्री-फिटेड CNG के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर करती है. कंपनी Tiago को पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक तीनों विकल्पों में बेचती है. ऐसे में नई Tiago iCNG उन ग्राहकों के लिए बड़ा विकल्प बन सकती है जो कम खर्च में एडवांस फीचर्स वाली कार चाहते हैं.
कल होगा कीमतों का खुलासा
अब सबकी नजरें 28 मई पर टिकी हैं, जब Tata Motors इस नई CNG हैचबैक की कीमत और वेरिएंट्स की पूरी जानकारी सामने लाएगी. अगर कंपनी इसकी कीमत को प्रतिस्पर्धी रखती है, तो Tiago iCNG CNG कार सेगमेंट में बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Rapido-Uber पर बाइक कैसे चलाए, इस पर कितनी होती है कमाई? जानिए बाइक टैक्सी जॉब शुरू करने से पहले जरूरी बातें
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
4 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
6 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
8 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines