हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Tata की हैचबैक कार, कीमत 6 लाख से कम, 26 की माइलेज और 242 लीटर का बूट स्पेस

विज्ञापन
Tata Tiago hatchback car know full details

Tata Tiago: टाटा मोटर्स अपनी कारों में कम कीमत में ज्यादा देने के लिए जाना जाता है। इसी सेगमेंट में कंपनी की एक कार 5.60 लाख रुपये एक्स शोरूम की शुरुआती कीमत पर मिलती है। हम बात कर रहे हैं Tata Tiago की। इस कार का पेट्रोल मैनुअल ट्रांसमिशन 20.01 kmpl की माइलेज देता है। वहीं, CNG पर यह कार 26.49 km/kg की माइलेज देती है।

5 सीटर हैचबैक कार

कार में छह वेरिएंट XE, XM, XT(O), XT, XZ और XZ+ मिलते हैं। कार में इलेक्ट्रिक का भी ऑप्शन है। Tata Tiago is a यह 5 सीटर हैचबैक कार 1199 cc पेट्रोल इंजन में मिलती है। कार में डुअल फ्रंट एयरबैग और ABS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

ये भी पढ़ें-Maruti की यह कार देखी क्या?, बिग साइज SUV लुक और लग्जरी फीचर्स

विज्ञापन

250 km की ड्राइविंग रेंज

कार में पांच अलग-अलग कलर ऑफर किए जाते हैं। यह कार 84.82 Bhp तक पावर देती है। हाल ही में टाटा की इस कार ने बिक्री के पांच लाख की संख्या को पार किया है। इसे ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त है। कार के ईवी वर्जन में 19.2 KWh का बैटरी पैक मिलता है। सिंगल चार्ज में यह 250 km की ड्राइविंग रेंज देती है।

ये भी पढ़ें-Raksha Bandhan 2023 पर बहन को दें यह ई स्कूटर गिफ्ट, 1700 रुपये प्रतिमाह है किस्त

विज्ञापन

Tata Tiago रियर पार्किंग सेंसर

यह दमदार कार Maruti Suzuki Celerio, Wagon R और Citroen C3 को टक्कर देती है। इसमें सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, चार ट्वीटर के साथ चार स्पीकर दिया गया है। Tata Tiago रियर पार्किंग सेंसर मिलते हैं।
कार में क्रूज़ कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर-व्यू कैमरा जैसे फीचर्स हैं।

 

86 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क

Tata Tiago में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलता है। इसका टॉप मॉडल 8.15 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कार का 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 86 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार का सीएनजी वर्जन 73.5 PS की पावर और 95 Nm का टॉर्क देता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola