Raksha Bandhan 2023 पर बहन को दें यह ई स्कूटर गिफ्ट, 1700 रुपये प्रतिमाह है किस्त
Edited By Amit Kasana

Raksha Bandhan 2023 gift Yulu Wynn E scooter
Edited By Amit Kasana

Raksha Bandhan 2023 gift Yulu Wynn E scooter
Yulu Wynn E scooter: टू व्हीलर बाजार में सस्ते ई स्कूटर काफी पसंद किए जा रहे हैं। इस सेगमेंट में एक धाकड़ ई स्कूटर है Yulu Wynn. इस स्कूटर के बाजार में एक वेरिएंट और 2 कलर ऑप्शन मिलते हैं। इस दमदार ई स्कूटर में 0.98 kwh का बैटरी पैक मिलता है। Raksha Bandhan 2023 इस बार 30 अगस्त को है।
यह कंपनी का लास्ट-माइल मोबिलिटी ई स्कूटर है, इसके स्कारलेट रेड और मूनलाइट व्हाइट कलर काफी डिमांड में है। यह जानदार स्कूटर 24.9 kmph की टॉप स्पीड देता है। इसमें 250 W की पावर क्षमता है। Yulu Wynn E scooter में मोबाइल कनेक्टिविटी और रिमोट व्हीकल एक्सेस जैसे एडवांस फीचर्स हैं। Raksha Bandhan 2023 पर यह आपकी बहन के लिए परफेक्ट गिफ्ट हो सकता है।
Yulu Wynn E scooter में ओटीए अपडेट का फीचर मिलता है। यह धाकड़ स्कूटर 55555 रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर मिलता है। Raksha Bandhan 2023 पर महज 6000 रुपये डाउन पेमेंट देकर आप इस स्कूटर को खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको केवल तीन साल के लिए 9.7 फीसदी ब्याजदर के साथ 1750 रुपये प्रतिमाह देना। डाउन पेमेंट के अनुसार प्रतिमाह किस्त में बदलाव कर सकते हैं। लोक स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको नजदीकी शोरूम पर जाना होगा।
खास बात यह है कि इस स्कूटर को चलाने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस और इसका रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत नहीं है। Yulu Wynn E scooter में कीलेस एक्सेस और स्वैपेबल बैटरी का ऑप्शन है। स्कूटर में इंस्टेंट फैमिली शेयरिंग फीचर दिया गया है।
इसमें सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें डिजिटल कंसोल दिए गए हैं। Yulu Wynn E scooter में 12 इंच के अट्रैक्टिव व्हील दिए गए हैं। यह बेहद स्लिम स्मार्ट स्कूटर है। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रोर्क और रियर में ट्विन शॉक सस्पेंशन दिए गए हैं, जिससे खराब रास्तों पर राइडर को अधिक झटके नहीं लगते।
Yulu Wynn E scooter एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 68 km तक चलता है। यह लो स्पीड स्कूटर है जो बाजार में Hero Electric Eddy, Okinawa R30 और Joy E-Bike Wolf को टक्कर देता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: