हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Tata Tiago EV की यह खासियतें इसे बना रही स्पेशल, जानें इस सस्ती इलेक्ट्रिक कार के दमदार फीचर्स 

विज्ञापन
tata tiago ev

Tata Tiago EV: ईवी के बढ़ते दायरे के बीच इस सेक्टर में नेक्सॉन के जरिए टाटा ने धमाल मचाया था। इसके बाद टाटा ने अपनी पॉपुलर कार टियागो का ईवी वर्जन दो दिन पहले लॉन्च किया है। इसको लेकर सबसे खास बात यह है कि यह अभी तक की देश की सबसे सस्ती अफोर्डेबल ईवी है। इसके चलते देश में ईवी को लेकर एक अलग तरह का हाइप क्रिएट हो गया है।

कार के लुक्स की बात करें तो यह अपनी सिमिलर यानी पेट्रोल वर्जन की टियागो से ज्यादा अलग नहीं है। कार के डायमेंशंस में भी ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है जो कि इसे टियागो की जुड़वा के तौर पर दिखाता है। हालांकि फ्रंट की बात करें तो यह पेट्रोल से अलग है। इसमें फ्रंट ग्रिल बंद है जो कि इसके ईवी होने का क्लियर संकेत दूर से ही देती है।

विज्ञापन

और पढ़िए – Lionel Messi car collection: फेरारी से लेकर मर्सिडीज जैसी कई करोड़ों की कारें रखने के शौकीन हैं लियोनेल मेसी, देखें लिस्ट…

इसके अलावा कार में सामने की तरफ बेहतरीन प्रोजेक्टर हेडलेंप्स के साथ ही बॉडी कलर के डोर हैंडल्स दिए गए हैं। इसमें पियानो ब्लैक कलर की स्ट्रिप भी दी गई है। अन्य सभी ईवी की तरह ही टाटा टियागो को भी पांच कलर्स के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें सिग्नेचर टेल ब्लू से लेकर डेटोन ग्रे, ट्रॉपिकल मिस्ट, प्रिस्टीन वाइट समेत मिडलाइट पॉम कलर दिया गया है।

विज्ञापन

ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल 

इसके अलावा कार में शॉर्क टिन एंटिना भी दिया गया है। कार के बैक में स्पॉइलर दिया गया है जो कि इसे ज्यादा स्मार्ट बनाती है। हालांकि टियागो में इंटीरियर भी पेट्रोल वाली कार की तरह ही दिया गया है। इसे चार लोगों की फैमिली के लिए एक डीसेंट कार समझा जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो टाटा ने इसमें ज्यादा कटौती नहीं की है। ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल से लेकर जेड कनेक्ट टेलीमैटिक्स हर एक वेरिएंट में दिया गया है। खास बात यह है कि यह ईवी भी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और सस्पेंशन के साथ आती है।

और पढ़िए – Auto News: कभी युवा दिलों की धड़कन रही यह बाइक होगी रीलॉन्च, जानें इसके बारे में सब कुछ

विज्ञापन

10.1 इंच इन्फोटेनमेंट

एंटरटेनमेंट की बात करें तो इसमें 10.1 इंच की एक बेहतरीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में दो स्पीकर के साथ दो ट्वीटर भी दिए गए हैं जो कि एक बेसिक लेवल का साउंड प्रोड्यूस करते हैं। बेसिक फीचर्स में कमी की बात करें तो इसमें चार्जिंग के लिए टाइप सी नहीं दिया गया है। इसके अलावा एक ऑटोमेटिक व्हीकल होने के बावजूद ड्राइवर सीट के लिए एक साधारण सा हैंडरेस्ट दिया गया है जो कि एवरेज लेवल का है।

315 किलोमीटर की रेंज

टियागो ईवी सेगमेंट में अपनी फैमिली की नेक्सॉन, नेक्सॉन ईवी को टक्कर नहीं दे रही है। यह माइलेज यानी रेंज के मामले में भी अन्य कारों को कुछ खास टक्कर नहीं देती दिखती है लेकिन निश्चित तौर पर यह कम बजट में ईवी खरीदने वालों के लिए एक बेहतरीन चॉइस हो सकती है। यह दो टाइप के बैटरी पैक के साथ आती है। एक 19.2 किलोवाट की है तो दूसरी 24 किलोवॉट की। रेंज की बात करें तो ये सिंगल चार्ज पर करीब 315 किलोमीटर तक जा सकती है। हालांकि डेलीयूज में सामने आया कि दोनों बैटरी पैक्स के यूज पर यह कार दावे से करीब 100 किमी कम रेंज दे रही है। कार की वास्तविक रेंज करीब 230 से 250 किमी तक की पाई गई है।

विज्ञापन

तीन तरह के ब्रेकिंग

कार की ड्राइव क्वालिटी की बात करें तो यह काफी साइलेंट कार मानी जाती है। कार में दो ड्राइव मोड्स सिटी और स्पोर्ट्स के नाम से आते हैं। खास बात यह है कि कार सिटी मोड में अच्छी रेंज दे सकती है। इसमें तीन तरह के ब्रेकिंग का इस्तेमाल किया गया है। इसके चलते कार जरूरत से ज्यादा ब्रेक लगाने पर सारी पावर बैटरी तक ही पहुंचा देती है जो कि रेंज को बढ़ाने में काफी हेल्पफुल होता है। रफ्तार की बात करें तो टियागो ईवी 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार मात्र 5 सेंकेंड में पकड़ लेती है। कार काफी कंफर्टेबल मानी जाती है। यह कार डाइमेंशंस के चलते थोड़ी जंपी फील होती है। कार सिटी मोड पर एक स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस देती है।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

विज्ञापन

(tntechoracle)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola