Tata Tiago CNG vs. Hyundai Grand i10 Nios CNG: अन्तरराष्ट्रीय मार्केट में तेल की लगातार बढ़ती कीमतों के चलते इन दिनों अधिकतर लोग CNG या Electric Car खरीदना पसंद कर रहे हैं। वर्तमान में देश में भी कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने सीएनजी कारें लॉन्च की हैं जो पेट्रोल और डीजल कारों के मुकाबले काफी बढ़िया परफॉर्मेंस दे रही हैं। इस पोस्ट में आप ऐसी ही दो सीएनजी कार Tata Tiago CNG और Hyundai Grand i10 Nios CNG की डिटेल्स और उनकी परफॉर्मेंस के बारे में जानेंगे।
कई एक्सपर्ट्स ने इन दोनों कारों के बीच तुलना की है और अपने रिव्यूज दिए हैं। अधिकतर रिव्यूज में दोनों को एक-दूसरे से बेहतर बताया गया है। हालांकि वास्तविक स्थिति को देखा जाए तो कई चीजें हैं जो उनकी परफॉर्मेंस को प्रभावित करती हैं।
यह भी पढ़ेंः Porsche 911 Dakar: 16 नवंबर को उठेगा पर्दा, पोर्श ने आग, पानी और पहाड़ पर चलने के लिए बनाई यह स्पोर्ट्स कार
उदाहरण के लिए Tata Tiago CNG में थ्री-सिलेंडर इंजन है जबकि Hyundai Grand i10 Nios में 4-सिलेंडर इंजन मिलता है। दोनों ही कारों में 5-स्पीड मैनुअल कंट्रोल दिया गया है जो यूजर्स को ज्यादा पावर और कंट्रोल देता है। दोनों में ही 95Nm का पीक टॉर्क मिलता है। हालांकि पावर के मामले में टाटा टिएगो ज्यादा पावरफुल है। यह कार 73.4PS का पावर जनरेट करती है जबकि निओस 69PS का पावर जनरेट करती है।
दोनों गाड़ियों के बीच परफॉर्मेंस टेस्ट (Tata Tiago CNG vs. Hyundai Grand i10 Nios CNG)
जहां तक दोनों कारों के परफॉर्मेंस की बात हैं तो Hyundai Grand i10 Nios अपने 4-सिलेंडर इंजन के दम पर हर तरह से Tata Tiago CNG से बाजी मार लेती है। जहां टाटा टिएगो 0 से 100 kmph की रफ्तार तक पहुंचने में 17.28 सेकंड लेती है वहीं ग्रैंड आई10 नियोस सिर्फ 15.69 सेकंड में इतनी रफ्तार पकड़ लेती है।
यह भी पढ़ेंः अब चालान कटने की नो टेंशन! बस फोन में डाउनलोड कर लें ये App
दोनों कारें देती हैं दमदार माइलेज
यदि दोनों कारों की माइलेज की तुलना की जाए तो टाटा टिएगो सिटी में 17.81km/kg का माइलेज देती है जो ह्यूंडई की i10 नियोस की माइलेज 20.24km/kg के मुकाबले बहुत कम है।
कीमत भी हैं बेहतर
अगर इन कारों की एक्सशोरूम कीमत की तुलना की जाए तो दोनों लगभग बराबरी पर ही आती है। टाटा टिएगो कार की एक्सशोरूम कीमत 6.28 लाख से स्टार्ट होकर 7.8 लाख रुपए तक पहुंचती है। ह्यूंडई की ग्रैंड आई10 नियोस की एक्सशोरूम कीमत 7.16 लाख रुपए से स्टार्ट होकर 7.7 लाख रुपए तक है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
13 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
17 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
20 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines