Five New Features In Tata Sierra: टाटा मोटर्स 25 नवंबर को भारत में नई Tata Sierra लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने इसे मिड-साइज SUV सेगमेंट में उतारा है, जहां यह कई बड़े नामों को टक्कर देगी. इस दिन इसके सभी फीचर्स और कीमत से पर्दा उठेगा. हालांकि, लॉन्च से पहले ही इसके कुछ ऐसे फीचर्स सामने आ चुके हैं, जो पहली बार किसी Tata कार में देखने को मिलेंगे.
ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप: Tata की पहली ऐसी कार
नई Sierra के सबसे चर्चित फीचर्स में से एक है इसका ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट. डैशबोर्ड पर ड्राइवर डिस्प्ले, इंफोटेनमेंट स्क्रीन और पैसेंजर स्क्रीन- तीनों को अलग-अलग लगाया गया है. मिड-साइज SUV सेगमेंट में यह फीचर पहली बार देखने को मिलेगा. इनमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ कनेक्टेड कार फीचर्स का भी सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.
JBL का 12-स्पीकर साउंड सिस्टम और साउंड बार
Sierra में प्रीमियम ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम दिया गया है, जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है. इसके अलावा डैशबोर्ड के सेंटर AC वेंट्स के नीचे एक SonicShaft साउंडबार लगाया गया है, जो आवाज को और भी इमर्सिव बनाता है. Tata की कार में ऐसा सेटअप पहली बार दिया जा रहा है.
फर्स्ट-इन-सेगमेंट: अंडर-थाई सपोर्ट और एक्सटेंडेबल सन वाइजर्स
SUV के फ्रंट सीट्स में एडजस्टेबल अंडर-थाई सपोर्ट दिया गया है. यह फीचर मैनुअल है, लेकिन लंबे यात्रियों के लिए यह काफी उपयोगी साबित हो सकता है. साथ ही, इसमें एक्सटेंडेबल सन वाइजर्स भी मिलते हैं. ये नीचे की ओर और साइड की ओर दोनों तरफ बढ़ाए जा सकते हैं, जिससे सूरज की रोशनी को रोकने में काफी मदद मिलती है.
बूट खुलने पर जलेंगे ऑक्जिलरी टेल लैंप्स
Sierra में एक अनोखा फीचर है ऑक्जिलरी टेल लैम्प्स. जब भी बूट खुला होगा, ये लाइटें अपने आप ऑन हो जाएंगी. इससे रात के समय सामान निकालते वक्त सुरक्षा और सुविधा दोनों मिलती है. यह फीचर आमतौर पर इस सेगमेंट में देखने को नहीं मिलता और Tata के लिए भी यह बिल्कुल नया है.
नई 1.5-लीटर tGDi पेट्रोल इंजन की एंट्री
फीचर्स के अलावा Sierra में एक नया 1.5-लीटर, फोर-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जाएगा. यह इंजन Tata की Hyperion पावरट्रेन सीरीज का हिस्सा है. यह करीब 168 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क देने की उम्मीद है. इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्पों के साथ पेश किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- गाड़ी बेच दी, लेकिन कागजी काम बाकी? RC ट्रांसफर नहीं कराया तो मुसीबत पक्की
संबंधित खबरें
बदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
2 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
4 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
5 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
22 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
23 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
2 days agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines