Tata की इस 7 Seater कार में 16 की माइलेज, 5 स्टार है सेफ्टी रेटिंग, जानें शानदार फीचर्स

Tata Safari में LED हेडलाइट और डीआरएल मिलते हैं। इसमें क्रूज कंट्रोल और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। यह कार 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है।

tata safari

tata safari

Tata Safari 7 Seater car: टाटा मोटर्स का सात सीटर कारों में दबदबा है, कंपनी की इस सेगमेंट की हाई डिमांड कार है Tata Safari. यह कार छह और सात दोनों सीट ऑप्शन में अवेलेबल है। कार में न्यू जनरेशन को ध्यान में रखकर ट्रेंडी कलर ऑप्शन मिलते हैं।

टाटा की सफारी में हाई पावर डीजल इंजन मिलता है, यह कार छह एयरबैग, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ आती है। हिल होल्ड असिस्ट से पहाड़ों या ऊंचाई के रास्ते में कार को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से इसे चलाना आसान

Safari शुरुआती कीमत 20.47 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं। कंपनी इसमें 10 वेरिएंट ऑफर करती है। कार का टॉप वेरिएंट 34.61 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। इसमें डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 168 बीएचपी की पावर मिलती है।

डिजिटल ड्राइवर डिस्पले

टाटा की इस बिग साइज कार में कंपनी LED हेडलाइट और डीआरएल देती है। इसमें क्रूज कंट्रोल और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। कार में पैडल शिफ्टर्स और 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आता है। कार के टॉप वेरिएंट में अलॉय व्हील और सनरूफ ऑफर की जाती है। कंपनी का दावा है कि कार में 16.3 kmpl तक की माइलेज मिलती है।

कार में 2.0-लीटर का हाई पावर डीजल इंजन

टाटा की इस धाकड़ कार में 2.0-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। यह 4-सिलेंडर इंजन है, जिससे खराब रास्तों पर हाई पावर जनरेट होती है। इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में 10-स्पीकर जेबीएल ऑडियो सिस्टम आता है। कार में नेविगेशनल डिस्प्ले और 6-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। हाई माइलेज के लिए कार 350 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ