Tata Punch Vs Nissan Magnite: भारत में कॉम्पैक्ट SUVs की डिमांड लगातार बढ़ रही है। 6 लाख रुपये से शुरू होने वाला यह सेगमेंट अब हैचबैक सेगमेंट पर भारी पड़ रहा है। इतना ही नहीं कॉम्पैक्ट सेडान कारों की बिक्री पर भी असर पड़ा है। इस सेगमेंट में टाटा पंच और निसान मैग्नाइट को खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों की ही कीमत करीब 6 लाख से शुरू हो रही है। इतना ही नहीं दोनों गाड़ियों की बॉडी भी काफी मजबूत है। यहां हम आपको इन दोनों गाड़ियों के बेस मॉडल के बारे में जानकारी दे रहे हैं और बता रहे हैं किसे खरीदना फायदेमंद होगा।
डिजाइन और फील
टाटा पंच और निसान मैग्नाइट, ये दोनों ही चार मीटर से कम लम्बाई वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी हैं। दोनों का डिजाइन एक दूसरे से काफी अलग है। निसान ने मैग्नाइट में प्रीमियम क्वालिटी देखने को मिलती है। इसकी पेंट क्वालिटी से लेकर फिट और फिनिश बेहतर है। जबकि टाटा पंच की बॉडी सॉलिड जरूर है पर प्रीमियम फ़ील दूर-दूर तक नहीं है। इतना ही नहीं, इसकी फिट और फिनिश बहुत ही खराब है। डिजाइन के मामले में निसान मैग्नाइट काफी बेहतर है।
इंटीरियर और स्पेस
टाटा पंच का इंटीरियर बहुत ही बेसिक है। फिट और फिनिश ठीक-ठाक है। जबकि निसान मैग्नाइट का इंटीरियर इस बार थोड़ा बेहतर नज़र आता है। इस बार कंपनी ने फिनिशिंग पर अच्छा काम किया है। फिट और फिनिशिंग के मामले में यह गाड़ी पंच को काफी पीछे छोड़ देती है। दोनों गाड़ियों में आपको अच्छा स्पेस मिलेगा। दोनों ही गाड़ियों की सीटें आरामदायक हैं। 5 लोगों के बैठने की जगह आपको मिल जाएगी। हेड रूम से लेकर लेग रूम के मामले में ये दोनों ही गाड़ियां निराश होने का मौका नहीं देती।
इंजन और पावर
टाटा पंच में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है जो 72.5PS की पावर और 103 Nm का टॉर्क जनरेट है यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर में यह कार 20.09 Km की माइलेज ऑफर करती है। वहीँ निसान की नई Magnite में दो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.0L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलते हैं। ये इंजन 6-स्पीड MT या CVT गियरबॉक्स के साथ आते हैं। 20kmpl तक की माइलेज आपको नई मैग्नाइट ऑफ़र करती है।
दोनों गाड़ियों में लगे इंजन दमदार हैं और सिटी ड्राइव के साथ हाईवे पर बढ़िया प्रदर्शन करते हैं। लेकिन यहां पर निसान में आपको टर्बो इंजन के चुनने की आजादी मिलती है जो टाटा पंच में नहीं है। हाई स्पीड (80-100kmph) में पंच का इंजन शोर और वाइब्रेशन करता है। जबकि मैग्नाइट में लगे इंजन थोड़े बेहतर नजर आते हैं।
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए मैग्नाइट में 6 एयरबैग्स, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम, चाइल्ड सीट माउंट, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल डायनेमिक कंट्रोल और हाइड्रोलिक ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गये हैं जबकि टाटा पंच में फ्रंट 2 एयरबैग्स, सेंट्रल लॉकिंग, रियर पार्किंग सेंसर, ABS+EBD और फ्रंट पावर विंडो जैसे फीचर्स दिए गये हैं।
किसे खरीदना होगा फायदेमंद ?
Tata Punch इस समय सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV (सभी सेगमेंट में) है, जबकि Nissan Magnite एक अच्छी SUV होने बाद भी बहुत ज्यादा नहीं बिक पाती। पंच की कीमत 6.13 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि Magnite की कीमत 5.99 लाख से शुरू होती है। आफ्टर सेल्स सर्विस के मामले टाटा मोटर्स अभी भी काफी पीछे है जबकि निसान के साथ बहुत ज्यादा शिकायत नहीं मिलती। सही मायनों में अगर एक शानदार प्रोडक्ट की बात करें तो आपको Nissan Magnite के बारे में विचार करना चाहिए, क्योंकि यह सही मायनों में एक वैल्यू फॉर मनी SUV है।
यह भी पढ़ें: नई Toyota Camry भारत में हुई लॉन्च, कीमत 48 लाख रुपये, जानें क्या खास है इसमें
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 hr agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
5 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
7 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
9 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines