Tata Punch camparision Hyundai Casper details in hindi: Hyundai जल्द अपनी नई कार Casper लेकर आने वाली है, यह कार बाजार में पहले से मौजूद टाटा की पंच को टक्कर देगी। हाल ही में हुंडई ने Casper का ट्रेडमॉर्क रजिस्टर्ड करवाया है।
वहीं, Tata Punch में पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक तीनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन आता है। इसमें 366 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। आइए आपको दोनों गाड़ियों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
2400 mm का व्हीलबेस मिलेगा
फिलहाल कंपनी ने अपनी नई Hyundai Casper की ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार में 2400 mm का व्हीलबेस दिया गया है, जिससे यह कार टूटी सड़कों पर स्मूथ राइड देती है। कार का फ्रंट लुक बॉक्सी लुक में मिलता है। फिलहाल कंपनी अपनी इस कार को साउथ कोरिया में सेल कर रही है। इंडिया में यह कार 10 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है।
Casper कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की कार
इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलेंगे, यह कार 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगी। इस कार में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिल सकता है, इसमें टर्बो इंजन का भी ऑप्शन भी आएगा। कार की लंबाई 3595 mm, चौड़ाई 1595mm और ऊंचाई 1575mm की है। कार का जबरदस्त इंजन 85 bhp की पावर देगी। कार 2025 में इंडिया में पेश हो सकती है।
Tata Punch में 187 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस
कार का बेस मॉडल 7.54 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस पर मिलता है। इस कार में 187 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस है। कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, छह एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। टाटा अपनी इस कार में चार वेरिएंट ऑफर करती है।
CNG वर्जन देता है 26.99 km/kg की माइलेज
Punch पांच सीटर फैमिली कार है, जिसमें पावर विंडो, डुअल कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह कार 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि कार का CNG वर्जन 26.99 km/kg की माइलेज देता है। कार में 88 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट होता है।
ये भी पढ़ें: BYD का पहला पिकअप ट्रक लॉन्च, Isuzu को देगा टक्कर, 1.5 लीटर का टर्बों इंजन
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
6 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
9 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
11 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines