Tata cars: पेट्रोल के बढ़ते दामों के चलते लोग अब धीरे-धीरे ही सही इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर शिफ्ट हो रहे हैं। ईवी सेगमेंट में टाटा मोटर्स अलग-अलग वेरिंएट और प्राइस कैप में कई ऑप्शन ऑफर करता है। इसी सेगमेंट में कंपनी की एक स्मार्ट कार है Tata Punch EV. यह कार फ्रंट से बॉक्सी लुक में आती और यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
सबसे कम हुई इस ईवी कार की बिक्री
आंकड़ो पर गौर करें तो 1 जनवरी से 31 मार्च 2024 में ईवी गाड़ियों में सबसे ज्यादा टाटा पंच EV की कुल 8,549 यूनिट्स की सेल हुई है। दूसरे नंबर पर टाटा टियागो EV की 5704 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके बाद टाटा नेक्सन EV की 4223 यूनिट्स और फिर महिंद्रा XUV400 EV की 3886 यूनिट्स की सेल हुई है। वहीं, इस अवधि में एमजी कॉमेट EV को कुल 2300 लोगों ने खरीदा।
सिंगल चार्ज पर 421 km तक की ड्राइविंग रेंज
Tata Punch EV का बेस मॉडल 10.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। पिछले तीन माह के आंकड़ो के मुताबिक हर महीने इस कार के औसतन 2800 यूनिट की सेल हो रही है। कार का टॉप मॉडल 16.73 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस में मिलता है। अलग-अलग वेरिएंट पर यह कार सिंगल चार्ज पर 315 से लेकर 421 km तक की ड्राइविंग रेंज देती है।
इस 5 सीटर कार में आता है ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
टाटा की यह 5 सीटर कार है, इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर किया जा रहा है। इस कार में 25 और 35 kWh दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है। कार में पांच वेरिएंट आते हैं, यह कार 16 इंच के अलॉय व्हील के साथ मिल रही है। टाटा की इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और 360 डिग्री कैमरा जैसे एडवांस फीचर्स आते हैं।
ये भी पढ़ें: 28 की माइलेज, 7 लाख से कम कीमत, यह है Tata की हाईटेक कार
ये भी पढ़ें: ये है SUV सेगमेंट में सस्ता ऑप्शन, 6 लाख से कम कीमत और 20 Kmpl की माइलेज
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 hr agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
3 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
5 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
6 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
8 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines