Tata Punch Flex: 100% एथेनॉल पर चलेगी टाटा पंच, प्रदूषण होगा कम
Tata Punch Flex : टाटा पंच आने वाले दिनों में फ्लेक्स फ्यूल अवतार में नज़र आ सकती है और खास बात ये है कि यह 100% इथेनॉल (फ्लेक्स फ्यूल) पर चल सकती है।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

Tata Punch Flex: Bharat Mobility Global Expo 2025 में टाटा मोटर्स ने अपनी कॉम्पैक्ट SUV नई पंच फ्लेक्स फ्यूल कॉन्सेप्ट को पेश किया। पंच अब 100 फीसद एथेनॉल पर चलने में कैपेबल होगी। फिलहाल पंच में पेट्रोल, CNG और ईलेक्ट्रिक से चलने की सुविधा मिलती है। इस समय टाटा पंच देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। अब कार कंपनियां फ्लेक्स फ्यूल पर जोर दे रही हैं। अल्टरनेटिव फ्यूल्स में इन दिनों इथेनॉल की काफी चर्चा हो रही है और दुनिया के कई देशों में लोग इस्तेमाल भी कर रहे हैं।

फ्लेक्स फ्यूल का इस्तेमाल पेट्रोल के ऑप्शन के रूप में किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने पर पॉल्यूशन को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही एनर्जी की सेविंग भी होती है। इंजन को पेट्रोल के अलावा एथेनॉल के मिक्सचर पर भी चल सकता है। एथेनॉल एक बॉयो फ्यूल है, जिसे गेंहू, मक्का और गन्ने से बनाया जाता है।भारत में जल्दी ही फ्लेक्स फ्यूल का इस्तेमाल देखने को मिल सकता है। सरकार भी तेजी से इस पर काम कर रही है।
टाटा पंच आने वाले दिनों में फ्लेक्स फ्यूल अवतार में नज़र आ सकती है और खास बात ये है कि यह 100% इथेनॉल (फ्लेक्स फ्यूल) पर चल सकती है। लेकिन अभी भारत में फ्लेक्स फ्यूल बहुत अच्छी मात्रा में नहीं है, और यह पेट्रोल-डीजल और CNG की तरह आसानी से उपलब्ध भी है। लेकिन माना जा रहा है कि फ्लेक्स फ्यूल की कीमत परंपरागत ईंधन और गैस के मुकाबले कम होगी।

टाटा पंच फ्लेक्स फ्यूल में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इस इंजन को एथेनॉल के ज्यादा खतरनाक प्रभावों से बचाने के लिए अपडेट भी किया गया है। यही कारण है कि पंच 100% फ्लेक्स फ्यूल पर चलेगी। वेरिएंट में मिलने वाले 86bhp की पावर और 115Nm का टॉर्क भी समान रहने की उम्मीद है। यह इंजन 5-स्पीड मैन्युअल और AMT ऑप्शन से लैस होगा। सेफ्टी के लिए इसमें 2 एयरबैग, ABS के साथ EBD की सुविधा मिलेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: