Tata Punch discontinued: देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने भारतीय कार बाजार में अपनी खास जगह बना ली है। कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में तो कंपनी काफी मजबूत है। टाटा पंच की बिक्री भारत में खूब होती है। कम बजट में आने वाली यह कार बिल्ड क्वालिटी में भी सॉलिड है। यह देश की टॉप-सेलिंग कारों में से एक है। हालांकि पंच के दो वेरिएंट्स अब ग्राहक नहीं खरीद पाएंगे। अब इसके पीछे क्या कारण है आइए विस्तार से जानते हैं।
टाटा ने बंद किए Punch दो वेरिएंट
टाटा मोटर्स ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Punch के एडवेंचर और एडवेंचर रिदम ट्रिम को वेबसाइट से हटा दिया है। यानी अब ये बंद हो गये हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने इन दोनों वेरिएंट्स की बिक्री बंद कर दी है। हालांकि, इसको लेकर आधकारिक जानकारी नहीं आयी है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी बिक्री काफी कमजोर थी, जिसकी वजह से इन्हें हटाया गया है। एडवेंचर पर्सोना के तहत एडवेंचर, एडवेंचर रिदम, एडवेंचर S और एडवेंचर+ S ट्रिम लेवल मिलते थे। अब ग्राहक सिर्फ दो वेरिएंट्स ही खरीद पाएंगे। आइए जानते है…
Tata Punch facelift
टाटा पंच की कीमत और फीचर्स।
टाटा मोटर्स ने इस साल सितंबर महीने में पंच को नए अवतार में पेश किया है। कंपनी ने नई पंच को प्योर, प्योर (O), एडवेंचर, एडवेंचर रिदम, एडवेंचर S, एडवेंचर+ S, एक्म्प्लिश्ड+, एक्म्प्लिश्ड+ S, क्रिएटिव+ और क्रिएटिव+ S में पेश किया था। Punch के बेस वेरिएंट की कीमत 6.13 लाख रुपये से लेकर 10.20 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है।अब फेस्टिव सीजन को देखते हुए, कंपनी Punch पर भी काफी अच्छा डिस्काउंट भी दे दिया है ।
Tata Punch के फीचर्स की बात करने तो इसमें फीचर्स की कोई कमी नहीं है । इसमें नया 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है । इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, वायरलेस चार्जर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, रियर एसी वेंट, सेंटर कंसोल की सुविधा मिलती है।
परफॉरमेंस के लिए टाटा पंच 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स से जुड़ा है। यह इंजन 87 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
पंच को आप CNG ऑप्शन के साथ भी खरीद सकते हैं। टाटा पंच की सबसे खास बात ये है कि BNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। इस गाड़ी में 6-एयरबैग, ABS के साथ EBD, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), रिवर्स कैमरा, और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: Dhanteras पर ग्राहकों को चांदी, 81000 के डिस्काउंट पर घर लाएं Hyundai की कार
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
15 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
18 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
22 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines