Dhanteras पर ग्राहकों को चांदी, 81000 के डिस्काउंट पर घर लाएं Hyundai की कार
Hyundai car offer: हुंडई मोटर इंडिया ने भी इस धनरेरस के मौके पर अपनी गाड़ियों पर काफी अच्छा ऑफर पेश किया है। 81 हजार रुपये तक की बचत आप कर सकते हैं।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

Dhanteras Car discount: भारत में धनतेरस के शुभ दिन का खास महत्व है। धनतेरस के दिन खरीदारी करना अच्छा माना जाता है। इस दिन खासतौर पर नया वाहन खरीदना भी बेहद शुभ होता है। कार कंपनियां भी ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर और डिस्काउंट पेश करती हैं। हुंडई मोटर इंडिया ने भी इस धनरेरस के मौके पर अपनी गाड़ियों पर काफी अच्छा ऑफर पेश किया है। 81 हजार रुपये तक की बचत आप कर सकते हैं। आइये जानते हैं किस मॉडल पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट….

Hyundai Venue
हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू (Venue) पर काफी अच्छा ऑफ़र पेश किया है। 31 अक्टूबर 2024 से पहले अगर आप Venue एसयूवी खरीदते हैं तो आपको 80,629 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस गाड़ी की कीमत 7.94 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 1.2L का Kappa MPi Petrol लगा है जो 83PS की पावर और 114PS Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस वेरिएंट सिर्फ 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इंजन पावरफुल होने के साथ बढ़िया माइलेज भी ऑफर करता है। यह भारत के हर मौसम अच्छा प्रदर्शन करता है।

डिस्काउंट: 42,972 रुपये
धनतेरस के मौके पर आप हुंडई की कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सटर (Exter) खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको 42,972 रूपये का डिस्काउंट मिलेगा। इस गाड़ी में आपको स्पेशल ऑफर दिया है। हुंडई एक्सटर में 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है 83PS की पावर और 114Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। Exter की कीमत 6.13 लाख रुपये से शुरू होती है।

Hyundai i20 Sportz
हुंडई आई 20 पर इस समय 55,000 रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है। इस कार की कीमत 7.04 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार में 1.2L का पेट्रोल इंजन लगा है जो 83PS की पावर और 115Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और IVT गियरबॉक्स से लैस है। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिग सिस्टम, एयरबैग्स, डिस्क ब्रेक, ब्रेक अस्सिट, हिल होल्ड, 37 लीटर क फ्यूल टैंक और इसमें 16 इंच तक के टायर्स दिए गये हैं। आई 20 में स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है ।

हुंडई की ग्रैंड i10 एक लाजवाब हैचबेक कार है। इसमें बढ़िया स्पेस और फीचर्स मिलते हैं। इस महीने इस पर 58,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जोकि सिर्फ 31 अक्टूबर तक ही लागू रहेगा । इस कार में 1.2L का इंजन लगा है जो 69PS की पावर और 95.2Nm का टॉर्क देता है। इस कार में लगा यह इंजन न सिर्फ दमदार है बल्कि हर मौसम में बेहतर प्रदर्शन करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है ।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: