हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Tata Punch facelift: लॉन्च से पहले लीक हुई नई Punch! नए फीचर्स जान उड़ जाएंगे होश

टाटा पंच अब नए अवतार में आने वाली है. स्पाई तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि फेसलिफ्ट मॉडल में नया डिजाइन, 360-डिग्री कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं. लॉन्च से पहले ही यह SUV चर्चा में आ गई है.

विज्ञापन
नई पहचान के साथ लौटेगी टाटा पंच. (Imge is for Reference Only)

Tata Punch facelift: टाटा पंच ने लॉन्च होते ही भारतीय बाजार में अपनी अलग पहचान बना ली थी. मजबूत बिल्ड, ऊंचा स्टांस और भरोसेमंद परफॉर्मेंस की वजह से यह SUV देखते ही देखते ब्लॉकबस्टर बन गई. अब तक कंपनी ने इसमें फीचर्स को अपडेट किया, लेकिन डिजाइन लगभग वही रहा. यही कारण है कि अब टाटा मोटर्स पंच को एक फ्रेश लुक देने की तैयारी में है. हाल में सामने आई स्पाई तस्वीरें साफ इशारा कर रही हैं कि टाटा पंच फेसलिफ्ट अब लॉन्च के काफी करीब है और इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज

नई टाटा पंच फेसलिफ्ट का डिजाइन पहले से ज्यादा मॉडर्न और शार्प नजर आएगा. फ्रंट में नया बंपर दिया गया है, जिसके निचले हिस्से में ADAS से जुड़े सेंसर दिखे हैं. मेन ग्रिल को भी नया टच दिया गया है, जहां अब दो हॉरिजॉन्टल एयर इंटेक स्लिट्स नजर आते हैं. LED DRLs पहले से ज्यादा पतले हो गए हैं, जबकि हेडलाइट्स को वर्टिकल स्टाइल में शिफ्ट किया गया है.

विज्ञापन
Photo-Team-BHP (image recreated by AI)

एक्सटीरियर में मजबूत SUV लुक बरकरार

साइड प्रोफाइल में नए अलॉय व्हील्स और मोटी डोर क्लैडिंग देखने को मिलती है, जो पंच की मजबूत SUV पहचान को बनाए रखती है. स्पाई शॉट्स में डुअल-टोन रूफ भी नजर आई है, जिससे यह कार पहले के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम दिखती है. ट्रिम के हिसाब से फॉग लैंप्स और कॉर्नरिंग फंक्शन मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है.

विज्ञापन

फीचर्स में होगा बड़ा अपग्रेड

टाटा पंच फेसलिफ्ट फीचर्स के मामले में भी बड़ा कदम उठा सकती है. स्पाई तस्वीरों में 360-डिग्री कैमरा साफ दिखाई दिया है, जिसे ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे एडवांस फीचर्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा SUV में लेवल-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलने की संभावना है, जो इस सेगमेंट में इसे काफी मजबूत बना सकते हैं.

विज्ञापन

इंटीरियर होगा ज्यादा प्रीमियम

अंदर की तरफ भी पंच फेसलिफ्ट में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. उम्मीद है कि इसमें बड़ी 10.2-इंच की टचस्क्रीन दी जाएगी. इसके साथ नया डैशबोर्ड लेआउट और रीडिजाइन्ड सेंटर कंसोल मिलेगा, जो केबिन को पहले से ज्यादा मॉडर्न और यूजर-फ्रेंडली बनाएगा.

विज्ञापन

इंजन में नहीं होगा बड़ा बदलाव

पावरट्रेन के मामले में टाटा ज्यादा प्रयोग करने के मूड में नहीं है. नई पंच फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जारी रह सकता है. इसके साथ CNG वर्जन भी मिलेगा, जिसमें पहले की तरह डुअल सिलेंडर सेटअप दिया जाएगा, ताकि बूट स्पेस ज्यादा प्रैक्टिकल बना रहे.

विज्ञापन

लॉन्च टाइमलाइन पर क्या है अपडेट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा पंच फेसलिफ्ट साल 2026 की पहली छमाही में भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है. नए डिजाइन, एडवांस फीचर्स और मजबूत सेफ्टी पैकेज के साथ यह SUV एक बार फिर से अपने सेगमेंट में हलचल मचाने के लिए तैयार दिख रही है.

विज्ञापन

ये भी पढे़ं- SUV खरीदने से पहले देखें ये लिस्ट, पैनोरमिक सनरूफ वाली ये 5 कार हैं बेस्ट ऑप्शन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola