जनवरी 2024 के इस हफ्ते में लॉन्च होगी Tata Punch EV, सिंगल चार्ज पर देगी दिल्ली से जयपुर पहुंचने तक की रेंज

Tata Punch EV launch details in hindi: इसमें 24 kWh का बैटरी सेटअप मिलेगा। यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 350 km तक चलेगी।

Tata Punch EV will launch in last week of January 2024, know price range features
विज्ञापन

Tata Punch EV launch details in hindi: लंबे समय से लोग टाटा मोटर्स की मिड सेगमेंट कार पंच के ईवी वर्जन का इंतजार कर रहे हैं। अब इसकी लॉन्च डेट से धूल छटी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट के अनुसार सूत्रों के हवाले से खबर है कि जनवरी 2024 के आखिरी सप्ताह में कंपनी Tata Punch EV को लॉन्च कर सकती है। यह पांच सीटर एसयूवी कार है। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार के फीचर्स और ड्राइविंग रेंज के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर जानें Tata Punch EV और साल 2024 में आने वाली अन्य ईवी कारों के बारे में 

Advertisment

मिल सकता है 24 kWh का बैटरी सेटअप 

खबर में अनुमान जताया गया है कि कंपनी इसमें अपनीTata Tiago EV की तरह 24 kWh का बैटरी सेटअप देगी। यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 350 km तक चलता है। यानि सिंगल चार्ज पर हम इस कार से दिल्ली से जयपुर तक पहुंच सकते हैं। आपको बता दें कि दिल्ली से जयपुर तक की दूरी 294 किलोमीटर की है। कार में दो बैटरी सेटअप मिलेंगे। इसमें एक से ज्यादा वेरिएंट पेश किए जाएंगे। इस फैमिली कार में 15 और 16 इंच के टायर साइज का ऑप्शन दिया गया है।

फास्ट चार्जिंग का  ऑप्शन भी

जानकारों की मानें तो बाजार में यह कार Citroen eC3 से मुकाबला करेगी। Citroen eC3 का बेस प्राइस 11.61 लाख रुपये एक्स शोरूम है। ऐसे में Tata Punch EV भी शुरुआती कीमत 12 लाख तक ऑफर की जा सकती है। Tata Punch EV में मौजूद पेट्रोल वर्जन से फ्रंट और रियर लुक में अंतर मिलेगा। इसका फ्रंट लुक पहले से अधिक बॉक्सी होगा। कार के आगे इसका चार्जिंग प्वाइंट मिल सकता है। कार में सीएनजी ऑप्शन भी आता है। नई Tata Punch EV में न्यू जनरेशन हेडलाइट और टेल लाइट मिलेगी। इसकी लंबाई और चौड़ाई में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। फिलहाल बाजार में मौजूद कार की लंबाई 3827 mm और चौड़ाई 1742 mm की है। कार का हाइट 1615 mm की है। इसमें सभी LED लाइट मिलेंगी। कार में नए स्टाइलिश के अलॉय व्हील मिलेंगे। इसमें ट्यूबलेस टायर के साथ फास्ट चार्जिंग का भी ऑप्शन मिलेगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ