Tata Punch EV Facelift: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और ग्राहक अब ज्यादा रेंज, बेहतर फीचर्स और किफायती EV की तलाश में हैं. इसी बढ़ती मांग को देखते हुए टाटा मोटर्स अपनी सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी में से एक पंच EV का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई टाटा पंच EV फेसलिफ्ट 20 फरवरी 2026 को लॉन्च हो सकती है. यह मॉडल मौजूदा वर्जन के मुकाबले कुछ नए अपडेट्स और बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ आ सकती है.
लॉन्च और कीमत की जानकारी
टाटा पंच EV का फेसलिफ्ट वर्जन 20 फरवरी 2026 को भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है. यह मॉडल 2024 में लॉन्च हुई पंच EV का पहला बड़ा अपडेट होगा. शुरुआती कीमत करीब 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रहने की उम्मीद है. हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक कीमत और वेरिएंट्स की पूरी जानकारी साझा नहीं की है.
बैटरी और रेंज में हो सकता है बड़ा बदलाव
नई पंच EV में बड़ा बैटरी पैक मिलने की संभावना जताई जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें नेक्सन EV वाला 45kWh बैटरी पैक दिया जा सकता है, जो करीब 145bhp की पावर और 215Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस सेटअप के साथ एक बार चार्ज करने पर करीब 489km तक की रेंज मिल सकती है. वहीं, यह भी संभावना है कि कंपनी 40.5kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल करे, जिससे लगभग 500km तक की रेंज मिल सकती है.
इंटीरियर में मिल सकते हैं प्रीमियम फीचर्स
नई पंच EV के केबिन में कई नए अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं. इसमें 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हरमन कार्डन का प्रीमियम साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और नई सीट अपहोल्स्ट्री मिलने की उम्मीद है. इन बदलावों से कार का इंटीरियर पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम महसूस होगा.
एक्सटीरियर में हल्के कॉस्मेटिक बदलाव
डिजाइन की बात करें तो फेसलिफ्ट मॉडल में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन कुछ कॉस्मेटिक अपडेट जरूर मिल सकते हैं. इसमें नया फ्रंट ग्रिल, रीडिजाइन किए गए फ्रंट और रियर बंपर, कनेक्टेड LED DRLs और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं. कार के साइज में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है.
डायमेंशन पहले जैसे ही रहेंगे
नई पंच EV की लंबाई 3857mm, चौड़ाई 1742mm और ऊंचाई 1633mm ही रहने की उम्मीद है. यानी फेसलिफ्ट मॉडल में कंपनी ने डिजाइन अपडेट पर ज्यादा ध्यान दिया है, जबकि कार की बेसिक बॉडी स्ट्रक्चर पहले जैसा ही रखा जा सकता है.
आने वाले समय में टाटा की नई EV प्लानिंग
पंच EV फेसलिफ्ट के बाद टाटा मोटर्स जल्द ही सिएरा EV लॉन्च कर सकती है, जिसमें हैरियर EV का पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा कंपनी 2026 में अपना नया प्रीमियम इलेक्ट्रिक ब्रांड ‘अविन्या’ भी पेश करेगी, जो एडवांस्ड बैटरी टेक्नोलॉजी, अल्ट्राफास्ट चार्जिंग, OTA अपडेट और नेक्स्ट-जेन ADAS जैसे फीचर्स के साथ आएगा.
ये भी पढ़ें- ADAS टेक्नोलॉजी क्या है और क्यों बन रही है हर नई कार की जरूरत? जानिए ADAS के लेवल और फायदे
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
10 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
11 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
13 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
16 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
17 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines