Tata Punch offer: अपने स्टॉक को क्लियर करने लिए कार निर्माता कंपनियां और डीलर्स काफी अच्छा डिस्काउंट दे रहे हैं । इस महीने टाटा की कॉम्पैक्ट एसयूवी पंच (Tata Punch) को खरीदने पर आप 1.55 लाख रुपये तक का डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। पंच की कीमत 6.13 लाख रुपये से शुरू होती है। इस गाड़ी को आप पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक वर्जन में चुन सकते हैं। आइये जा हैं पंच पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर इसके फीचर्स और इंजन के बारे में विस्तार से जानते हैं…
टाटा पंच ख़रीदने का सही मौका
ऑटो कार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक Punch SUV के MY2023 मॉडल पर इस समय 1.55 लाख रूपये तक का डिस्काउंट ऑफ़र किया जा रहा है जो पिछले महीने के 40,000 रुपये से काफी अधिक है। आपको जानकरी के लिए बता दें कि डिस्काउंट टाटा पंच के एंट्री लेवल वेरिएंट पर नहीं मिल रहा है। आपको बता दें कि पंच की बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी ने पंच का Camo वेरिएंट को लॉन्च किया था। लेकिन सेल में कुछ खास कामयाबी नहीं मिली है।
Tata Punch: कीमत, इंजन और फीचर्स
इंजन की बात करें तो टाटा पंच में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है जो 72.5PS की पावर और 103 Nm का टॉर्क जनरेट है यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन पावरफुल है और बेहतर माइलेज भी ऑफर करता है। ब्रेकिग के लिहाज से कार अच्छी है। पंच पेट्रोल की कीमत 6.13 लाख रुपये से शुरू होती है
टाटा पंच Pure के टॉप फीचर्स
पंच में फ्रंट 2 एयरबैग्स,15 इंच के टायर्स, इंजन स्टार्ट स्टॉप, 90 डिग्री ओपनिंग डोर्स, सेंट्रल लॉकिंग (Key के साथ, रियर पार्किंग सेंसर, ABS+EBD, फ्रंट पावर विंडो और टिल्ट स्टेयरिंग जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। टाटा पंच भारत में इसलिए ज्यादा बिकती ही क्योंकि क्रैश टेस्ट में से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इस कार में दो लोगों के बैठने की जगह मिलती है। छोटी फॅमिली के लिए यह एक बेस्ट SUV साबित हो सकती है।
Safari और Harrier पर सबसे बड़ा ऑफर
दिसम्बर के इस महीने में अगर आप एक बड़ी टाटा सफारी या हैरियर खरीदना चाहते हैं तो आप इन दोनों पर 3.70 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। लेकिन ये डिस्काउंट इन दोनों गाड़ियों के पुराने स्टॉक पर उपलब्ध हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि टाटा के कुछ डीलरों के पास अभी भी प्री-फेसलिफ्ट हैरियर और सफारी का स्टॉक बचा हुआ है, जिन्हें पिछले साल अक्टूबर में बदल दिया गया था। ये मॉडल दिसंबर में और भी ज्यादा डिस्काउंट के साथ आते हैं, और एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस के साथ कुल 3.70 लाख रुपये तक की बचत ग्राहकों को होगी।
2023 में बने मॉडलों पर 2.70 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है जबकि जबकि MY2024 हैरियर और सफारी पर 45,000 रुपये तक के लाभ उपलब्ध हैं। इस महीने टाटा की गाड़ी खरीदना आपके लिए फायदे कासौदा साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: 59,999 रुपये में आया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में चलेगा 117 किलोमीटर
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
9 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
13 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
14 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines