खुल गई CNG कार लवर्स की किस्मत, अब Tata ने लगा दी अपने इस मॉडल में सीएनजी, जानें कब होगी लॉन्च?
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Tata Punch CNG: टाटा ने अपनी सबसे अधिक बिकने वाली कारों में से एक Punch का सीएनजी वर्जन तैयार कर लिया है। इस धाकड़ कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी मिलेगी। यह हाई परफॉमेंस कॉम्पैक्टर एसयूवी कार है।
यह दमदार कार 6000 rpm पर 95Nm पीक टॉर्क जेनरेट करेगी। कार में एलईडी स्क्रीन, म्यूजिक सिस्टम और फोन कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। अनुमान है कि कार शुरुआती कीमत 10.14 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी।

फाइल फोटो
जानकारी के अनुसार कंपनी अपनी Tata Punch CNG को अगस्त 2023 में लॉन्च करेगी। हालांकि कंपनी ने अपनी इसकी डेट तय नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार में 16 इंच के अट्रैक्टिव अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। इसमें सेफ्टी के लिए एयरबैग और एडीएएस सिस्टम दिया जाएगा।
कार में केवल मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। Tata Punch CNG कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है जिसमें 5 स्पीड ट्रांसमिशन दिया जाएगा। इसमें डिस्क ब्रेक के साथ अट्रैक्टिव कलर ऑफर किए जाएंगे। अनुमान है कि यह कार 31 km/l की माइलेज देगी।
इसमें एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर, ऑटो-फोल्ड ओआरवीएम और आईआरए-कनेक्टेड कार जैसे फीचर्स मिलेंगे। कार की लंबाई 3827 mm, चौड़ाई 1742 mm है। कार का व्हीलबेस 2445 का है। जिसे इसे कम जगह में मोड़ने में आसानी होती है।
कार में 7-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, ऑटो एयर कंडीशनिंग, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार में क्रूज़ कंट्रोल, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर डिफॉगर्स, रियर पार्किंग सेंसर, एक रियर-व्यू कैमरा और ISOFIX एंकर दिया गया है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: