हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

CNG लवर्स की बल्ले-बल्ले, महज 7 लाख में लॉन्च हुई Tata Punch CNG, अब Hyundai Exter का क्या होगा?

विज्ञापन
फाइल फोटो

Tata Punch CNG: टाटा मोटर्स हमेशा किफायती दामों में हाई माइलेज कार देने के लिए जाना जाता है। शुक्रवार को कंपनी ने अपनी धाकड़ कार Tata Punch का CNG वर्जन लॉन्च किया है। यह धांसू कार शुरुआती कीमत 7.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। इस न्यू जेनरेशन कार में ऑटो-फोल्ड ओआरवीएम दिए गए हैं, जो इसके लुक्स को एन्हांस करते हैं।

कार में 5 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है 

कार में 5 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। इस कार का टॉप वेरिएंट 9.68 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। कार में Pure, Adventure और Accomplished तीन ट्रिम पेश किए गए हैं। Tata Punch ऊंचाई 1,615 mm की है। यह आईआरए-कनेक्टेड स्मार्ट कार है।

ये भी पढ़ेंः लॉन्च के बाद धड़ाधड़ हो रही Triumph की इस बाइक की बुकिंग, जानें डिटेल

विज्ञापन

Tata Punch CNG में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है  

Tata Punch CNG में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है। यह तीन सिलेंडर इंजन है, जो सीएनजी 73.4 hp की हाई पावर और 103 Nm का पीक टॉर्क देता है। कार की चौड़ाई 1,742mm है, जिससे लोग आसानी से बैठकर सफर कर सकते हैं।

कंपनी की Tiago, Tigor और Altroz सीएनजी में मौजूद 

सीएनजी में कंपनी की यह चौथी सीएनजी कार है। इससे पहले कंपनी की Tiago, Tigor और Altroz सीएनजी में मिलते हैं। कार की लंबाई 3,827mm, जिसकी वजह से इसमें बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। Tata Punch CNG के टॉप वर्जन में 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः Ather या OLA S1 Air कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए रहेगा बेस्ट?, जानें कंपैरिजन

फाइल फोटो

विज्ञापन

कार में एलईडी टेल लैंप और प्रोजेक्टर हेडलैंप  

इस किफायती कार में एलईडी टेल लैंप और प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह कार 26.49km/kg की माइलेज देगी। कार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार का ग्राउंड क्लियरेंस 187 mm का है, जिससे यह आसानी से कम जगह में मुड़ जाती है।

दो सीएनजी सिलेंडर और 210 लीटर का बूट स्पेस

कार में 16-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन है। Tata Punch CNG में कार में 30-30 किलो के दो सीएनजी सिलेंडर दिए गए हैं। इसमें 210 लीटर का बूट स्पेस है, जिससे अधिक सामान के साथ सफर कर सकते हैं। कार में 2,445 mm का व्हीलबेस है, जो इसे संकरी जगहों में चलाने में मदद करता है।

विज्ञापन

Hyundai Exter की सीएनजी से मुकाबला है

कार में ऑटोमेटिक एसी ऑटोमेटिक हेडलैंप जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार ‘iCNG’ के बैज के साथ आएगी। इसका बाजार में Hyundai Exter की सीएनजी से मुकाबला है। हुंडई की यह कार बाजार में 8.97 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। इसमें एलईडी डीआरएल और रेन-सेंसिंग वाइपर भी दिए गए हैं।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola