लॉन्च के बाद धड़ाधड़ हो रही Triumph की इस बाइक की बुकिंग, जानें डिटेल

Triumph Speed 400 price, Triumph Speed 400 booking, Triumph Speed 400 mileage, auto news,

ट्रायम्फ स्पीड 400

Triumph Speed 400:  युवाओं में रेट्रो लुक बाइक का बड़ा क्रेज है। बीते 5 जुलाई को इसी सेगमेंट की एक धांसू बाइक Triumph Speed 400 लांन्च हुई थी। एक माह के भीतर की इस बाइक की 17 हजार से अधिक यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है। इतना ही नहीं इसे खरीदने के लिए डीलरशिप पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

28 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी

इस धाकड़ बाइक में 398.15cc का पावरफुल इंजन दिया गया है। यह काफी हैवी इंजन है। यह बाइक अपने पावरट्रेन की किंग royal enfield 350 को टक्कर देती है। बताया जा रहा है कि यह दमदार बाइक सड़क पर 28 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी। यह हाई स्पीड क्रूजर बाइक है। इसमें 17-इंच के बड़े और अट्रैक्टिव अलॉय व्हील दिए गए हैं।

Triumph Speed 400 booking, Triumph Speed 400 price, Triumph Speed 400 mileage, auto news,

फाइल फोटो

बाइक में सेफ्टी के लिए डुअल चैनल एबीएस

यह धाकड़ बाइक शुरुआती 2.23 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। Triumph Speed 400 में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक में सेफ्टी के लिए डुअल चैनल एबीएस दिया गया है। इस बाइक में 39.5 bhp का पावर है। बाइक में आरामदायक सिंगल सीट दी गई है।

बाइक में अपसाइड और मोनो-शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन

Triumph Speed 400 में सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इस स्टाइलिश बाइक में एलईडी हेडलैंप और एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। खराब रास्तों में राइडर को झटके न हों इसके लिए बाइक में अपसाइड और मोनो-शॉक एब्जॉर्बर है।

Triumph Speed 400 में 37.5 Nm का पीक टॉर्क 

बाइक में स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है। बता दें एबीएस में तेज स्पीड पर अचानक ब्रेक लगाने पर खुद से ही सक्रिय हो जाएगा। यह दोनों टायरों को कंट्रोल करने में मदद मिलता है। सड़क हादसे के दौरान राइडर को खुद को संभालने का अधिक मौका मिलता है। Triumph Speed 400 में 37.5 Nm का पीक टॉर्क मिलता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ