Tata Punch CNG: टाटा की पंच कंपनी की सब कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट में हाई डिमांड कार है। हाल ही में इसका सीएनजी वर्जन लॉन्च किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनसीआर में इस कार की वेटिंग लगभग 12 हफ्तों की है। Tata Punch CNG में कंपनी सड़क पर 26.99 km/kg की माइलेज देने का दावा करती है। वहीं, Petrol MT (मैनुअल) में कंपनी की तरफ से 20.09 kmpl की माइलेज बताया जाता है।
पेट्रोल वर्जन में 366 लीटर का बड़ा बूट स्पेस
जानकारी के अनुसार सीएनजी कार में 210 लीटर का बूट स्पेस और पेट्रोल वर्जन में 366 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। Tata Punch में सिंगल पैनरूफ दी गई है। कार का सीएनजी वर्जन 7.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। कार का टॉप मॉडल 10.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है।
88 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क
यह धाकड़ कार चार वेरिएंट में बाजार में मिलती है। इसमें 187 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है। Tata Punch में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 88 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क देता है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं।
ये भी पढ़ें-Maruti की यह शानदार SUV, 25 की माइलेज और 9 लाख से कम कीमत
Tata Punch में 7-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले
Tata Punch में 7-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले और 7-इंच सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है। सीएनजी में यह कार 73.4 hp की पावर देती है। इसमें ऑटो एयर कंडीशनिंग और क्रूज़ कंट्रोल का फीचर मिलता है। कार के अलॉय व्हील के अलावा रियर पावर विंडो मिलते हैं।
Tata Punch में डुअल फ्रंट एयरबैग
इसमें रेन सेंसिंग वाइपर, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स और एंटी-ग्लेयर आईआरवीएम (इनसाइड रियरव्यू मिरर) भी मिलते हैं। Tata Punch में डुअल फ्रंट एयरबैग और बैक सीट पर ISOFIX एंकर मिलता है। कार की लंबाई 3,827 mm और इसमें एबीएस, रियर-व्यू कैमरा दिया गया है।
ये भी पढ़ें-Maruti की यह 4 गाड़ियां, 8 लाख से कम कीमत और 35 की माइलेज, जानें फुल डिटेल
Tata Punch EV वर्जन भी तैयार
Tata Punch में रियर डिफॉगर्स और रियर पार्किंग सेंसर भी दिया गया है। कार की ऊंचाई 1,615 mm है। इसमें इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन दिया गया है। Tata Punch अपने सेगमेंट में Hyundai Exter और Maruti Ignis से मुकाबला करती है। जानकारी के अनुसार कंपनी ने Tata Punch EV वर्जन भी तैयार कर लिया है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग हो रही है। अनुमान है कि दिसंबर 2023 तक इस पर से पर्दा उठ सकता है।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
12 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
15 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
19 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines