Tata Punch: भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कई मॉडल इस समय उपलब्ध हैं। लेकिन एक मॉडल ऐसा भी है जिसने 4 महीने में बिक्री का ऐसा रिकॉर्ड बनाया कि बाकी मॉडल इससे काफी पीछे रह गये। जी हां हम बात कर रहे हैं टाटा पंच के बारे में। इस साल जनवरी से लेकर अप्रैल तक भारत में सबसे ज्यादा टाटा पंच की ही बिक्री हुई है। बीते चार महीनों (जनवरी से अप्रैल) में पंच की 73,121 यूनिट्स की बिक्री हुई। यह कार पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक में उपलब्ध है।
पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक में वर्जन में
टाटा पंच को ग्राहक पेट्रोल इंजन, CNG और इलेक्ट्रिक में ऑप्शन में खरीद सकते हैं। पंच की एक्स-शो रूम कीमत 6.13 लाख से शुरू होती है। यानी जैसी आपकी जरूरत वैसा मॉडल आप चुन सकते हैं। आइये जानते हैं पंच के मिलने वाले फीचर्स के बारे में…
पंच में मिलते है जबरदस्त फीचर्स
टाटा पंच CNG मॉडल की बात करे तो इसमें CNG सिलेंडर दिए गये हैं उसके बाद भी इसके बूट में 212 लीटर का स्पेस मिल जाता है। यानी आप काफी सामान यहां रख सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्टार्ट/स्टॉप बटन, सनरूफ और 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है, जो एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस है।
27km की माइलेज
पंच CNG में 1.2L का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 73.5PS की पावर और 115 NM का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इसमें दो CNG सिलेंडर दिए गये हैं जिनकी कैपसिटी 60 लीटर की है। CNG गैस अगर लीक होती है तो आपको इसका पता चल जाएगा क्योंकि इसमें लीक डिटेक्शन फीचर्स मिलता है। यह 27km/kg की माइलेज ऑफ़र करती है।
इसमें ग्राउंड क्लियरेंस 187 mm का है। यह 2,445 mm व्हीलबेस के साथ आती है। वहीं Punch EV सिंगल चार्ज पर यह 315 किलोमीटर और 421 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिग सिस्टम, डिस्क ब्रेक्स, ऑटोमैटिक पार्किंग ब्रेक, 360-डिग्री कैमरा, हरमन साउंड सिस्टम वायरलेस फोन चार्जर, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप बटन और टेम्परेचर कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: तैयार हो जाइए! Hyundai ला रही है धमाकेदार 7 सीटर कार, 30 जून को होगी लॉन्च!
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
6 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
7 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
9 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines