तैयार हो जाइए! Hyundai ला रही है धमाकेदार 7 सीटर कार, 30 जून को होगी लॉन्च!

अगर आप इन दिनों एक प्रीमियम MPV लेने की सोच रहे हैं तो अपनी 7 सीटर Alcazar फेसलिफ्ट को लॉन्च करने जा रही है। इस बार नए मॉडल के एक्सटीरियर में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। दो इंजन ऑप्शन इस मॉडल में आपको देखने को मिलने वाले हैं…

hyundai 7 seater

Hyundai 7 Seater car: बड़ी फैमिली के लिए 7 सीटर कारें बेस्ट ऑप्शन होती हैं। इस समय बाजार में बेसिक 7 सीटर मॉडल से लेकर प्रीमियम मॉडल उपलब्ध हैं। इस साल कई नए मॉडल और फेसलिफ्ट मॉडल कार बाजार में लॉन्च होने को तैयार हैं। इसी साल हुंडई मोटर इंडिया भी अपनी 7 सीटर Alcazar फेसलिफ्ट को लॉन्च करने जा रही है। यह एक प्रीमियम एमपीवी है जोकि कई बेहतरीन और एडवांस्ड फीचर्स से लैस होगी। सबसे खास इसका स्पेस और रिफाइंड इंजन होगा। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया होगा  Alcazar फेसलिफ्ट में…

Hyundai Alcazar Facelift इस साल देगी दस्तक

Hyundai Alcazar का फेसलिफ्ट मॉडल इस साल लॉन्च होने जा रहा है। यह गाड़ी अपने रिफाइंड इंजन और कम्फर्ट के लिए जानी जाती है। पहली बार इसे अप्रैल 2021 में लॉन्च किया गया और तब से लेकर अब तक इसमें कोई बदलाव नहीं किये हैं। लेकिन अब कंपनी Alcazar का फेसलिफ्ट मॉडल 30 जून को लॉन्च किया जाएगा। कई बार टेस्टिंग के दौरान इसे स्पॉट किया गया है।

इस बार नए मॉडल के एक्सटीरियर में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके बाहरी लुक में नई ग्रिल, नए हेडलैम्प्स, नए अलॉय व्हील्स नया बोनट और बम्पर मिलेगा। पीछे की तरफ नई कनेक्टेड लाइट्स दी जायेगी। वहीं इसके इंटीरियर को अपडेट किया जाएगा। मौजूदा मॉडल की तुलना में नई अल्काजार में बड़ा डिस्प्ले मिलेगा जो क्लस्टर से कनेक्ट होगा साथ लेवल 2 एडास और 360 डिग्री कैमरा मिलेगा। गाड़ी के इंजन में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

इंजन और पावर

मौजूदा Alcazar में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं जिसमे 1.5 लीटर डीजल इंजन और 1.5L पेट्रोल इंजन शामिल हैं। ये दोनों ही इंजन बेहद रिफाइंड हैं। सिटी और हाईवे पर इनका प्रदर्शन बेहतर बनता है। बताया जा रहा है कि फेसलिफ्ट मॉडल में भी इन दोनों इंजन का ही इस्तेमाल किया जाएगा। अल्काज़र की एक्स-शोरूम कीमत 16.77 लाख रुपए स लेकर  21.28 लाख रुपये तक जाती है। नये मॉडल की कीमत में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ