Auto News: भारतीय कार बाजार में Tata Nexon और Mahindra XUV300 में सीधी टक्कर है। इन दोनों Compact SUV की माइलेज, कीमत और पावर को देखकर अकसर कार लवर्स का सिर चकरा जाता है। इनमें से कौन सी कार घर ले जाएं इसे लेकर कन्फ्यूजन बनी रहती है। दोनों ही कारें अपनी-अपनी जगह कंपनी की बेहतर प्रोडक्ट हैं।
185,000 यूनिट बिकी, जारी हुआ नया वर्जन
हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2019 में लॉन्च होने के बाद अब तक Mahindra XUV300 की 185,000 यूनिट बिक चुकी हैं। वहीं, पिछले दिनों लीक हुए Tata Nexon के नए facelift वर्जन के ने टाटा के चाहने वालों की दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
और पढ़िए – Maruti Jimny का हेरिटेज एडिशन लॉन्च, देख THAR वाले भी कह रहे गलती कर दी ‘बॉस’
tata nexon
कीमत, माइलेज और इंजन यह है दोनों SUV कारों में अंतर
Tata Nexon 7.70 लाख रुपये में मिल रही है जबकि Mahindra XUV300 8.41 रुपये उपलब्ध है। यह दोनों की शुरुआती कीमतें और एक्स शोरुम प्राइस हैं। Tata में 1.2 और 1.5 L पेट्रोल इंजन है। जो 110 से 120 ps की पावर और 170 से 260 nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में मिलते हैं।
Mahindra XUV300
और पढ़िए – Tata Nexon vs Mahindra XUV300: किसकी कीमत कम और फीचर्स ज्यादा, इन Compact SUV में से कौन सी बेहतर, यहां जानें सब कुछ
मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन
Mahindra XUV300 में 1.2 और 1.5 L का पेट्रोल इंजन है। जो 110 से 117ps की पावर और 200 से 300 nm टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। टाटा में 22.0 और महिंद्रा में 16.5 kmph की माइलेज मिलती है।
यह फीचर्स दोनों को बनाते हैं अलग
टाटा में फ्रंट सीट पर रियर पार्किंग सेंसर, डुअल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर व्यू कैमरा और आईएसओ फिक्स चाइल्ड सीट एंकर्स हैं। वहीं, महिंद्रा में ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल, रेन सेंसिंग वाइपर, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर 7 एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम आदि फीचर्स दिए गए हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines