Tata Nexon VS Mahindra Bolero Neo: एसयूवी की बढ़ती मांग ने इस सेगमेंट में कंपटीशन बढ़ा दिया है। हाल ही टाटा नेक्सन का डार्क एडिशन लॉन्च किया गया। जबकि बोलेरो नियो अपना नया अपडेट वर्जन पल्स लाने की तैयारी कर रही है। आइए आपको Tata nexon और Mahindra Bolero Neo की कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल कंपैरिजन बताते हैं।
और पढ़िए – 2 सेकंड में 100 kmph की रफ्तार से भरती है फर्राटा, बाइक के लुक्स ऐसे की लड़के भरते है आहें
Bolero Neo में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
Bolero Neo में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। SUV में 7 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार मे क्रूज़ कंट्रोल, कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए कार में डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रिवर्स असिस्ट के साथ रियर पार्किंग सेंसर और आईएसओफिक्स चाइल्ड माउंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार में 1493 cc का इंजन है। इसमें रियर व्हील ड्राइव है। यह कार 17.29 kmpl की माइलेज देती है।
7 सीटर SUV कार में मिलते हैं 4 वेरिएंट
महिंद्रा बोलेरो नियो शुरुआती कीमत 9.63 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार के चार वेरिएंट N4, N8 N10 और N10 (O) मिलते हैं। यह 7 सीटर SUV कार है। इसमें राइडर को 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। यह बड़ा इंजन 100 PS की पावर और 260 Nm का टॉर्क देता है। यह सिटी की स्मूथ सड़क के साथ खराब रास्तों में हाई परफॉमेंस देती है।
और पढ़िए – पडेट होगी यह लग्जरी सेडान कार, मखमली राइड कम्फर्ट के साथ मिलेगी चीते सी रफ्तार
Nexon में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का इंजन
Tata nexon में 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का इंजन दिया गया है। यह शुरूआती कीमत 7.70 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में मिल रही है। कार 22.0 kmph की माइलेज देती है। कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है।
Tata Nexon
वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर और एबीएस सिस्टम
कार का जानदार इंजन 120 ps की पावर देता है। कार 260 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। कार में रियर पार्किंग सेंसर, डुअल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम आदि फीचर्स दिए गए हैं। टाटा नेक्सन के डार्क एडिशन में वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, कूल्ड ग्लोव बॉक्स जैसे फीचर्स हैं। कार में 7-इंच मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (MID), ABS ब्रेकिंग सिस्टम है। टायर फिसलने की स्थिति में एबीएस सक्रिय हो जाता है। यह फिसलन की स्थिति में लॉक-अप और स्किडिंग को रोकता है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
23 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines