अपडेट होगी यह लग्जरी सेडान कार, मखमली राइड कम्फर्ट के साथ मिलेगी चीते सी रफ्तार

BMW Cars

BMW Cars

BMW Cars: बीएमडब्ल्यू अपनी लग्जरी सेडान कार BMW 5 Series को भारत में अपडेट करने की तैयारी में है। हाल ही में ग्लोबल मार्केट में इस कार का अपडेट वर्जन पेश किया गया है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल के अंत तक इसे भारत के बाजार में उतार दिया जाए।

विज्ञापन

व्हीलबेस 2995 एमएम होगा

नई फाइव सीरीज कार का साइज पुरानी के मुकाबले करीब 20 mm बड़ा होगा। इसका व्हीलबेस 2995 एमएम होगा और नए बंपर, स्टाइलिश ग्रिल दिए जाएंगे। फिलहाल BMW 5 Series शुरुआती कीमत 65.40 से 68.90 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलती है।

विज्ञापन

14.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

BMW 5 Series के अपडेट वर्जन में 14.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आईड्राइव 8.5, ऑटोनॉमस ड्राइविंग फंक्शंस जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं। बीएमडब्ल्यू की ओर से फाइव सीरीज 2024 को बीएमडब्ल्यू इसे चार और छह सिलेंडर इंजन के साथ देगा।

विज्ञापन

कार में मिलेगा हाइब्रिड इंजन

नई कार में ट्विन बूमरैंग साइज के डीआरएल और हैडलैंप मिल सकते हैं। इसमें एडेप्टिव एलईडी, 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा। इसका डीजल इंजन 194 bhp की पावर और 400 nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें प्लग इन हाइब्रिड वर्जन भी दिया जाएगा।

विज्ञापन

पेट्रोल इंजन 205 bhp की पावर

फिलहाल कंपनी ने अभी नई कार की भारत में कीमत और लॉन्च डेट के बारे में कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह साल 2024 में भारत के बाजार में लॉन्च कर दी जाएगी। इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन का विकल्प होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पेट्रोल इंजन 205 bhp की पावर और 330 nm का पीक टॉर्क देगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ