Nexon में 22 kmph की माइलेज, Bolero में मिल रहा 1.5 लीटर का दमदार इंजन, दोनों में से कौन सी SUV बेहतर, जानें कंपैरिजन

Tata nexon price, Mahindra Bolero Neo mileage, suv cars, cars under 10 lakhs

Tata nexon VS Mahindra Bolero Neo

Tata  Nexon VS Mahindra Bolero Neo: एसयूवी की बढ़ती मांग ने इस सेगमेंट में कंपटीशन बढ़ा दिया है। हाल ही टाटा नेक्सन का डार्क एडिशन लॉन्च किया गया। जबकि बोलेरो नियो अपना नया अपडेट वर्जन पल्स लाने की तैयारी कर रही है। आइए आपको Tata nexon और Mahindra Bolero Neo की कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल कंपैरिजन बताते हैं।

Bolero Neo में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन

Bolero Neo में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। SUV में 7 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार मे क्रूज़ कंट्रोल, कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए कार में डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रिवर्स असिस्ट के साथ रियर पार्किंग सेंसर और आईएसओफिक्स चाइल्ड माउंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार में 1493 cc का इंजन है। इसमें रियर व्हील ड्राइव है। यह कार 17.29 kmpl की माइलेज देती है।

7 सीटर SUV कार में मिलते हैं 4 वेरिएंट

महिंद्रा बोलेरो नियो शुरुआती कीमत 9.63 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार के चार वेरिएंट N4, N8 N10 और N10 (O) मिलते हैं। यह 7 सीटर SUV कार है। इसमें राइडर को 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। यह बड़ा इंजन 100 PS की पावर और 260 Nm का टॉर्क देता है। यह सिटी की स्मूथ सड़क के साथ खराब रास्तों में हाई परफॉमेंस देती है।

Nexon में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का इंजन

Tata nexon में 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का इंजन दिया गया है। यह शुरूआती कीमत 7.70 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में मिल रही है। कार 22.0 kmph की माइलेज देती है। कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है।

Tata Nexon

वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर और एबीएस सिस्टम 

कार का जानदार इंजन 120 ps की पावर देता है। कार 260 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। कार में रियर पार्किंग सेंसर, डुअल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम आदि फीचर्स दिए गए हैं। टाटा नेक्सन के डार्क एडिशन में वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, कूल्ड ग्लोव बॉक्स जैसे फीचर्स हैं। कार में 7-इंच मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (MID), ABS ब्रेकिंग सिस्टम है। टायर फिसलने की स्थिति में एबीएस सक्रिय हो जाता है। यह फिसलन की स्थिति में लॉक-अप और स्किडिंग को रोकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ