Tata cars under 10 lakhs: टाटा मोटर्स अपनी गाड़ियों में कॉम्पैक्ट एसयूवी और सेडान दोनों सेगमेंट में कारें ऑफर करती है। कंपनी अपनी किफायती कारों में लग्जरी फीचर्स देती है। आइए आपको टाटा की 10 लाख से कम कीमत वाली दो गाड़ियों के बारे में बताते हैं।
Tata Nexon में सनरूफ
यह कंपनी की 5 सीटर कार है, इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दो इंजन ट्रांसमिशन मिलते हैं। इस कार में पेट्रोल, और इलेक्ट्रिक का ऑप्शन मिलता है। यह कार शुरुआती कीमत 9.33 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें 15 कलर ऑप्शन हैं और यह कार 24.08 Kmpl तक की माइलेज निकाल लेती है। इस कार में किसी लग्जरी कार जैसे एलईडी हाई माउंट स्टॉप लैंप, इंटीग्रेटेड रूफ रेल्स, एलईडी डीआरएल, सनरूफ, सिग्नेचर डिजाइन टेल लैंप मिलते हैं।
एडजस्टेबल सीट और स्टैबिलिटी कंट्रोल
कार में फोल्डेबल ओआरवीएम, सेंट्रल लॉकिंग, एडजस्टेबल सीट मिलती हैं। इसमें 1497 cc पावर तक का इंजन ऑप्शन मिलता है और इसे Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 Star रेटिंग प्राप्त है। कार में सेफ्टी के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल मिलता है, जिससे तेज स्पीड में कार मोड़ते हुए कार सेंसर उसे कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसमें हिल होल्ड कंट्रोल और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।
Tata Tigor में 28 की माइलेज
टाटा की यह कार महज 7.24 लाख शुरुआती कीमत पर मिलती है। इसमें पेट्रोल, ईवी और सीएनजी इंजन का ऑप्शन मिलता है और यह अलग-अलग मॉडल में 19.2 से लेकर 28.06 kmpl तक की माइलेज निकाल लेती है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन मिलते हैं और इसमें 1199 cc का जबरदस्त इंजन मिलता है। सॉलिड बिल्ड क्वालिटी के साथ इस कार को ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग मिली हुई है। यह 5 सीटर कार है और इसमें बड़ा टूट स्पेस दिया हुआ है।
Tigor में ये मिलते हैं एडवांस फीचर्स
इस कार में Tri-arrow स्टाइल के फ्रंट ग्रिल दिए गए हैं। यह कार LED डीआरएल और प्रोजेक्टर हैडलैंप के साथ आती है। इसमें एडजस्टेबल ORVM और LED टर्न इंडिकेटर दिए गए हैं। टाटा की इस कार में डुअल टोन डैशबोर्ड मिलता है। इसका स्टीयरिंग व्हील फ्लैटबॉटम के साथ आती है। इसमें ऑटोमैटिक एसी, फ्रंट हेडरेस्ट एडजेस्टमेंट, रियर सीट पर चाइल्ड एंकर, कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
ये भी पढ़ें: Tata की इस कार में 28 की माइलेज और 7 लाख से कम कीमत, जानें शानदार फीचर्स
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
4 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
9 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
11 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines