Tata Nexon से लेकर Brezza तक,  ये Compact Suv सबसे ज्यादा की जा रहीं पसंद 

Tata Nexon में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, यह सॉलिड इंजन 120 PS की पावर और 170 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

Tata Nexon Tata Punch Maruti Brezza Top 3 Best Selling Compact Suv in Nov 2023

Best Selling Compact Suv in Nov 2023

विज्ञापन

Top Best Selling Compact Suv: नवंबर 2023 में Tata Nexon, Tata Punch और Maruti Brezza सबसे ज्यादा बिकने वाली Compact Suv रही हैं। आइए इस खबर में आपको बताते हैं कि क्यों इन गाड़ियों को इतना पंसद किया जा रहा है, क्या हैं इनकी कीमत और फीचर्स?

विज्ञापन

Tata Nexon

इस सुपर स्मार्ट कार में 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। यह कार एक या दो नहीं कुल चार ट्रांसमिशन 5 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड ऑटोमैटिक और 7 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन के साथ आती है। Tata Nexon में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, यह सॉलिड इंजन 120 PS की पावर और 170 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कार में 1.5 लीटर डीजल इंजन का भी ऑप्शन भी है। कार का बेस मॉडल 8.10 लाख रुपये और टॉप मॉडल 15.50 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इसमें सात कलर ऑप्शन आते हैं। कार में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी चार इंजन टाइप आते हैं।

इस वीडियो पर क्लिक कर देखें Tata Nexon

Punch में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन

यह मिड सेगमेंट में किफायती कीमत वाली कार है। इसकी लंबाई 3,827 mm की है। कार में 187 mm का जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस है। Tata Punch में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, इसमें सीएनजी का भी ऑप्शन है। साल 2024 में कंपनी इसका ईवी वर्जन पेश करने वाली है। पंच में 7-इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले लगी हुई मिलती है। यह फैमिली कार है, इसमें 366 लीटर का बूट स्पेस है। कार का बेस मॉडल 6 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।

Maruti Brezza

कार का बेस मॉडल 8.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। कार में सीएनजी इंजन भी आता है, जो सड़क पर 25.51 kmpl की माइलेज देता है। यह 5 सीटर कार है, जिसके इंटीरियर में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। Maruti Brezza में सेफ्टी के लिए एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर दिया गया है। लंबी दूरी के सफर में सामान के साथ सफर करने के लिए इसमें 328 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। कार 360 डिग्री कैमर भी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ