Tata Nexon iCNG: भारत में CNG कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है, जिसे देखते हुए कंपनियां इसी सेगमेंट पर फोकस करने में लगी हैं। मारुति सुजुकी के बाद टाटा सबसे ज्यादा CNG कारें बेचती है। टाटा ने कन्फर्म कर दिया है कि अगले महीने ही Nexon CNG को लॉन्च किया जाएगा और कीमत का भी खुलासा होगा। खास बात ये है कि इसकी डिग्गी में 2 CNG टैंक फिट किये जायेंगे, लेकिन स्पेस की कमी बिलकुल भी नहीं होने वाली। आइये जानते हैं क्या कुछ नया और खास आपको इसमें देखने को मिलेगा। Nexon CNG का सीधा मुकाबला Brezza CNG से माना जा रहा है।
लॉन्च से कीमत हुई
सोर्स के मुताबिक Nexon CNG की संभावित कीमत 9.25 लाख रुपये हो सकती है। माना जा रहा है कि CNG लगने के बाद इसकी कीमत 80,000 रुपये तक ज्यादा हो सकती है। पेट्रोल Nexon की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन कंपनी की तरफ से कीमत को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली हैं।
2 CNG टैंक
Nexon CNG में 30-30 किलो के 2 CNG टैंक को शामिल किया जाएगा। इंजन की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बो वाला पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 120PS और 170 Nm का टॉर्क देगा। इसमें 6 स्पीड या 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन की सुविधा मिल सकती है। Tata Nexon CNG में करीब 230 लीटर का बूट स्पेस मिलने की उम्मीद है। अभी Nexon के पेट्रोल वर्जन में 382 लीटर और इलेक्ट्रिक वर्जन में कुल 350 लीटर का बूट स्पेस ऑफर किया जा रहा है।
2 वेरिएंट में आएगी!
सोर्स के मुतबिक नई Nexon CNG को 2 वेरिएंट मिल सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें हाई क्वालिटी मैटेरियल मिलेगा। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम एयर बैग्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। CNG किट में हाई क्वालिटी मैटेरियल मिलेगा, यानी गाड़ी में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
Brezza CNG से होगा मुकाबला
Tata Nexon CNG का सीधा मुकाबला Brezza CNG से माना जा रहा है। हाल ही में मारुति ने नई Brezza CNG का टीजर जारी किया था। इसमें CNG का स्टीकर भी देखा जा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि नए मॉडल में भी 2 छोटे CNG टैंक मिल सकते हैं। मारुति ब्रेज़ा सीएनजी में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की भी सुविधा मिलेगी।इसकी कीमत में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 4.50 लाख के डिस्काउंट पर खरीदें ये चमचमाती SUV, ऑफर स्टॉक रहने तक
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
18 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
20 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
23 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
2 days agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines