Tata Nexon discounts up to Rs 1 lakh details in hindi: टाटा की नेक्सन कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार में से एक है। कंपनी ने अपनी इस कार को सितंबर 2017 में लॉन्च किया था। इस माह के अंत तक इसका सीएनजी वर्जन भी आने वाला है। फिलहाल बाजार में इसका इलेक्ट्रिक, पेट्रोल और डीजल वेरिएंट आता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लॉन्च के बाद कंपनी अब तक Tata Nexon के कुल करीब सात लाख यूनिट की बिक्री हो चुकी है। अब कंपनी ने 30 जून 2024 तक इस कार पर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया है। बता दें ये डिस्काउंट इलेक्ट्रिक वर्जन पर लागू नहीं है। Tata Nexon में कुल 11 वेरिएंट आते हैं, कार के अलग-अलग वेरिएंट पर कंपनी 16000 रुपये से 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।
| किस वेरिएंट पर कितना डिस्काउंट | |
| वेरिएंट | डिस्काउंट |
| Smart | 16000 |
| Smart+ | 20000 |
| Smart+ S | 40000 |
| Pure | 30000 |
| Pure S | 40000 |
| Creative | 60000 |
| Creative+ | 60000 |
| Creative+ S | 100000 |
| Fearless | 60000 |
| Fearless S | 60000 |
| Fearless+ S | 60000 |
Tata Nexon CNG 27 जून को लॉन्च होगी
Tata Nexon के CNG इंजन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेक्सन का सीएनजी वर्जन 27 जून को लॉन्च हो सकता है। बताया जा रहा है कि इस कार में 30-30 लीटर के CNG के दो सिलेंडर मिलेंगे और इसमें 350 लीटर का बूट स्पेस दिया जा सकता है। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और अलॉय व्हील दिए जाएंगे। यह कार हाई क्लास इंटीरियर के साथ आएगी और इसमें 10.25 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। कार में 2-स्पोक मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील मिलेगा, इसमें सीट बेल्ट रिमांडर का फीचर होगा। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि कंपनी इस कार को 10.40 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर कर सकती है।
Tata Nexon में 1497 cc का पावरफुल इंजन
फिलहाल बाजार में मौजूद नेक्सन 16 इंच के अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर के साथ आती है। कार में 1497 cc का पावरफुल इंजन दिया गया है, जो इसे हाई स्पीड देता है। कार में 180 Kmph की टॉप स्पीड निकलती है। कार का बेस मॉडल 7,99 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। कार को Global NCAP क्रेश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। कार में 5 स्पीड और 7 स्पीड ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन मिलता है, जो इसे हाई पिकअप देता है।
| Tata Nexon |
Car Specifications
|
|
| Price |
Rs. 9.63 Lakh onwards
|
|
| Mileage |
17.01 to 24.08 kmpl
|
|
| Engine |
1199 cc & 1497 cc
|
|
| Safety |
5 Star (Global NCAP)
|
|
| Fuel Type |
Petrol, Diesel & CNG
|
|
| Transmission |
Manual & Automatic
|
|
| Seating Capacity | 5 Seater |
टाटा नेक्सन में कौन-कौन से फीचर आते हैं?
- एलईडी हेडलैंप और रियर में एलईडी लाइट बार दिया गया है।
- वर्टिकल स्टैक्ड रिवर्स लाइट और इलेक्ट्रिक सनरूफ दी गई है।
- 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी मिलती है।
- टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
- वेंटिलेटेड और हाइट-एडजस्टेबल फ्रंट सीटें
- डुअल कलर टोन और पेट्रोल पर 24.08 kmpl की माइलेज
- हाई पिकअप के लिए 120hp की पावर और 170Nm की पीक टॉर्क
- कार में 360 डिग्री कैमरा और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आता है।
- 11 वरिएंट और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज
- छह एयरबैग और सीट बेल्ट रिमांइडर
- एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जिससे सड़क हादसे से बचाव करने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें: Tata Altroz समेत इन 3 गाड़ियों में मिलते हैं CNG के 2 सिलेंडर, जानें फायदे और इनमें क्या अलग?
ये भी पढ़ें: Hybrid Car कैसे करती है काम? Maruti Swift समेत हाइब्रिड में आने वाली हैं ये 5 गाड़ियां
ये भी पढ़ें: Tata Harrier EV होगी लॉन्च, Mahindra की इस SUV को देगी टक्कर
ये भी पढ़ें: Kia Carnival का अपडेट वर्जन जल्द होगा लॉन्च, Nissan X-Trail भी इंडिया में आने को तैयार
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
21 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines