7 लाख Tata Nexon बिकने पर कंपनी ने दिया तोहफा, हाई सेल कार पर दे रही भारी डिस्काउंट

Tata Nexon में पेट्रोल, डीजल और ईवी तीनों इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं। जल्द ही इस कार का सीएनजी वेरिएंट भी आने वाला है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं, यह पांच सीटर कार सेफ्टी के लिए छह एयरबैग के साथ ऑफर की जा रही है।

Tata Nexon

Tata Nexon

Tata Nexon discounts up to Rs 1 lakh details in hindi: टाटा की नेक्सन कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार में से एक है। कंपनी ने अपनी इस कार को सितंबर 2017 में लॉन्च किया था। इस माह के अंत तक इसका सीएनजी वर्जन भी आने वाला है। फिलहाल बाजार में इसका इलेक्ट्रिक, पेट्रोल और डीजल वेरिएंट आता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लॉन्च के बाद कंपनी अब तक Tata Nexon के कुल करीब सात लाख यूनिट की बिक्री हो चुकी है। अब कंपनी ने 30 जून 2024 तक इस कार पर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया है। बता दें ये डिस्काउंट इलेक्ट्रिक वर्जन पर लागू नहीं है। Tata Nexon में कुल 11 वेरिएंट आते हैं, कार के अलग-अलग वेरिएंट पर कंपनी 16000 रुपये से 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।

विज्ञापन
किस वेरिएंट पर कितना डिस्काउंट
वेरिएंट डिस्काउंट
Smart 16000
Smart+ 20000
Smart+ S 40000
Pure 30000
Pure S 40000
Creative 60000
Creative+ 60000
Creative+ S 100000
Fearless 60000
Fearless S 60000
Fearless+ S 60000

 

विज्ञापन

Tata Nexon CNG 27 जून को लॉन्च होगी

Tata Nexon के CNG इंजन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेक्सन का सीएनजी वर्जन 27 जून को लॉन्च हो सकता है। बताया जा रहा है कि इस कार में 30-30 लीटर के CNG के दो सिलेंडर मिलेंगे और इसमें 350 लीटर का बूट स्पेस दिया जा सकता है। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और अलॉय व्हील दिए जाएंगे। यह कार हाई क्लास इंटीरियर के साथ आएगी और इसमें 10.25 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। कार में 2-स्पोक मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील मिलेगा, इसमें  सीट बेल्ट रिमांडर का फीचर होगा।  फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि कंपनी इस कार को 10.40 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर कर सकती है।

विज्ञापन

Tata Nexon में 1497 cc का पावरफुल इंजन

फिलहाल बाजार में मौजूद नेक्सन  16 इंच के अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर के साथ आती है। कार में 1497 cc का पावरफुल इंजन दिया गया है, जो इसे हाई स्पीड देता है। कार में 180 Kmph की टॉप स्पीड निकलती है। कार का बेस मॉडल 7,99 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। कार को Global NCAP क्रेश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। कार में 5 स्पीड और 7 स्पीड ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन मिलता है, जो इसे हाई पिकअप देता है।

Tata Nexon
Car Specifications
Price
Rs. 9.63 Lakh onwards
Mileage
17.01 to 24.08 kmpl
Engine
1199 cc & 1497 cc
Safety
5 Star (Global NCAP)
Fuel Type
Petrol, Diesel & CNG
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

 

विज्ञापन

टाटा नेक्सन में कौन-कौन से फीचर आते हैं?

  • एलईडी हेडलैंप और रियर में एलईडी लाइट बार दिया गया है।
  • वर्टिकल स्टैक्ड रिवर्स लाइट और इलेक्ट्रिक सनरूफ दी गई है।
  • 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी मिलती है।
  • टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

 

tata nexon cng interior

विज्ञापन
  • वेंटिलेटेड और हाइट-एडजस्टेबल फ्रंट सीटें
  • डुअल कलर टोन और पेट्रोल पर 24.08 kmpl की माइलेज
  • हाई पिकअप के लिए 120hp की पावर और 170Nm की पीक टॉर्क
  • कार में 360 डिग्री कैमरा और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आता है।
  • 11 वरिएंट और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज
  • छह एयरबैग और सीट बेल्ट रिमांइडर
  • एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जिससे सड़क हादसे से बचाव करने में मदद मिलती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ