Tata Nexon CNG launch: भारत में टाटा मोटर्स की कॉम्पैक्ट एसयूवी Nexon के CNG अवतार का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। लेकिन सोर्स के मुताबिक अब कंपनी इसे अगले महीने (जून 2024) लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Nexon इस समय पेट्रोल और इलेक्ट्रिक ऑप्शन में है। इसके बूट में भी दो CNG सिलेंडर को शामिल किया जाएगा जिसकी वजह से बूट स्पेस में कोई कमी नहीं आएगी। CNG सिलेंडर के बाद भी इसमें करीब 230 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा।
27 जून को सकती है लॉन्च
Tata Nexon iCNG concept को इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश किया था। सोर्स के मुताबिक Nexon CNG को अगले महीने 27 तारीख को लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
Nexon CNG में 1.2 लीटर तीन-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन का उपयोग किया जाएगा जोकि 120PS और 170 Nm का टॉर्क देगा। इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं इसमें ऑटो गियर शिफ्ट भी ऑफर किया जा सकता है।
दो वेरिएंट में आएगी Nexon CNG
Nexon CNG को दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा। Nexon CNG में पावर और टॉर्क थोड़ा कम मिलेगा। यह हाई ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आएगी। फैक्ट्री-फिटेड CNG सिस्टम में थर्मल इंसीडेंट सेफ्टी, माइक्रो स्विच, 6-पॉइंट सिलेंडर माउंटिंग स्कीम, सिंगल ईसीयू और किट में हाई क्वालिटी मैटेरियल मिलेगा। यानी गाड़ी में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जायेगा। इसकी संभावित कीमत 9.25 लाख रुपये हो सकती है।
यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले लीक हुई नई स्विफ्ट की तस्वीरें, शोरूम पर आई नजर
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
6 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines