लॉन्च से पहले लीक हुई नई स्विफ्ट की तस्वीरें, शोरूम पर आई नजर

नई स्विफ्ट में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा। एक लीटर में यह कार करीब 25.72 Kmpl की माइलेज देगी। पुरानी स्विफ्ट की तुलना में माइलेज 3.3 Km ज्यादा रहेगी।

Swift_d315be

New Swift: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी 9 मई को अपनी नई स्विफ्ट को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है।  ग्राहक इसे 11,000 रुपये देकर बुक कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई स्विफ्ट को डीलरशिप पर देखा गया है और इसकी कुछ तस्वीरें भी लीक हो गई हैं।

विज्ञापन

तस्वीरों में नई स्विफ्ट का डिजाइन काफी हद तक वैसा ही लगता है जैसा कि जापान में मौजूदा स्विफ्ट का है। अब जापानी स्विफ्ट को क्रैश टेस्ट में तो 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है, लेकिन भारत में लॉन्च होने वाली स्विफ्ट भी क्या उतनी ही मजबूत होगी ? यह देखना अब बाकी है।

विज्ञापन

नया डिजाइन, बेहतर माइलेज

नई स्विफ्ट का फ्रंट लुक इस बार बोल्ड होगा। इसमें नए Fog लैंप और नए डिजाइन वाले व्हील्स मिलेंगे। इसके डिजाइन में नयापन देखने को मिलेगा। इसके साइड लुक और रियर प्रोफाइल को पूरी तरह से बदल दिया जाएगा।  इसके अलावा इसके इंटीरियर में भी नयापन देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

इंजन

नई स्विफ्ट में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा। एक लीटर में यह करीब 25.72 Kmpl की माइलेज देगी। पुरानी स्विफ्ट की तुलना में माइलेज 3.3 Km ज्यादा रहेगी। इस बार इस कार में हाइब्रिड तकनीक को भी शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

सेफ्टी के लिए नई स्विफ्ट में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।भारत में स्विफ्ट खूब बिकती है, लेकिन यह कर सेफ्टी के मामले में कमजोर कार का टैग भी लगवा चुकी है। लेकिन माना जा रहा ही कि नया मॉडल पहले से ज्यादा मजबूत होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ