---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

लॉन्च से पहले Tata Nexon CNG की डिटेल हुई लीक, मिलेंगे दो सिलेंडर और बहुत कुछ…

Tata Nexon CNG में दो सीएनजी सिलेंडर मिलेंगे, जिससे इसके बूट स्पेस में अधिक सामान रखने की जगह मिलेगी। इससे पहले Tata अपनी altroz के सीएनजी वर्जन में दो सिलेंडर ऑफर करता है। टाटा नेक्सन के CNG वर्जन में 1.2-लीटर इंजन मिलेगा।

---विज्ञापन---

Tata Nexon CNG with two cylinder details in hindi: टाटा की नेक्सन मॉडल कंपनी की सबसे हाई सेल कॉम्पैक्ट एसयूवी कार में से एक है। आंकड़ों पर गौर करें तो मार्च 2024 में टाटा नेक्सन के कुल 14058 यूनिट्स की सेल हुई थी। वहीं, अप्रैल में कंपनी ने घरेलू मार्केट में अपनी कारों की कुल 77,521 यूनिट्स की सेल की है।

इसी कड़ी में कार लवर्स Tata Nexon के CNG वर्जन का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब 27 जून को यह कार लॉन्च होगी। इससे पहले कार को पुणे में एक सीएनजी पंप पर स्पॉट किया गया है, फिलहाल कार की टेस्टिंग चल रही है। इससे पहले कार को ऑटो एक्सो 2023 में इसे शोकेस किया गया था।

---विज्ञापन---

मिलेंगे दो सिलेंडर और बड़ा बूट स्पेस

Tata Nexon CNG में दो सीएनजी सिलेंडर मिलेंगे, जिससे इसके बूट स्पेस में अधिक सामान रखने की जगह मिलेगी। इससे पहले Tata अपनी altroz के सीएनजी वर्जन में दो सिलेंडर ऑफर करता है। Tata altroz CNG में 210 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। Tata Nexon CNG में करीब 300 लीटर का बूट स्पेस मिलने की उम्मीद है। अभी नेक्सन के पेट्रोल वर्जन में 382 लीटर और इलेक्ट्रिक वर्जन में कुल 350 लीटर का बूट स्पेस ऑफर किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

CNG वर्जन में 1.2-लीटर इंजन मिलेगा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा नेक्सन के CNG वर्जन में 1.2-लीटर इंजन मिलेगा। इस कार में 2-स्पोक मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील और 6-स्पीड गियरबॉक्स मिल सकता है। अनुमान है कि सीएनजी पर कार का धाकड़ इंजन 100 bhp की पावर और 150 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। जबकि अभी इसका पेट्रोल इंजन 118 bhp की पावर और 170 Nm का टॉर्क देता है। नई कार में अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन के साथ 10.25 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: नई Maruti Swift का क्यों करें इंतजार? Tata दे रहा Swift की कीमत पर ये शानदार कार; जानें डिटेल

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Tata की इन कारों की कीमत 10 लाख से कम, क्यों लें मंहगी गाड़ियां? जब इनमें ही एडवांस फीचर्स

First published on: May 05, 2024 03:57 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola