Aurus Senat Limousine की क्या है कीमत और खासियत? पुतिन की कार का चीन में जलवा, पीएम मोदी ने की सवारी

SCO Summit China 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक ही कार में नजर आए। मोदी को चीन ने लग्जरी कार ऑफर की थी लेकिन उन्होंने पुतिन की बुलेटप्रूफ Aurus Senat लिमोजीन में सफर किया। जानिए क्यों खास है Putin की Aurus कार और कैसे बनी यह रूस की ताकत का प्रतीक।

Aurus Senat Limousine

Credit: News 24 Graphic

विज्ञापन

चीन के तियानजिन में हुए SCO समिट 2025 के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्विपक्षीय बैठक के लिए निकले, तो सबकी नजरें उनकी कार पर टिक गईं। खास बात यह रही कि मोदी अपने लिए उपलब्ध कराई गई चीनी लग्जरी कार में नहीं बैठे, बल्कि पुतिन की पर्सनल कार Aurus में सफर किया।

पुतिन की खास सवारी 

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी आधिकारिक कार Aurus Senat Limousine के लिए जाने जाते हैं। इसे रूस की ऑटोमोबाइल कंपनी Aurus Motors ने खास तौर पर राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया है। यही वजह है कि पुतिन विदेश यात्राओं पर भी अपनी कार साथ ले जाते हैं। चीन में भी उनकी इस कार को डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट दी गई है।

विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से बेमिसाल

Aurus कार पूरी तरह से बख्तरबंद है। यह न सिर्फ बुलेटप्रूफ है बल्कि आर्मर-पियर्सिंग गोलियों, ग्रेनेड और यहां तक कि पानी में डूबने की स्थिति का भी सामना कर सकती है। इसमें स्मोक स्क्रीन, इमरजेंसी एग्जिट और कम्युनिकेशन सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं। कहा जाता है कि पुतिन की सुरक्षा के लिए यह कार चलती-फिरती किलेबंदी है।

दमदार इंजन और लग्जरी फीचर्स

यह लिमोजीन मॉडल L700 कहलाता है। इसकी लंबाई 5.63 मीटर और वजन करीब 2,700 किलो है। इसमें 4.4-लीटर का ट्विन-टर्बो V8 हाइब्रिड इंजन दिया गया है, जिसकी टॉप स्पीड 249 किमी/घंटा तक जाती है। कार के इंटीरियर में हर तरह की लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं, जिन्हें देखकर इसे अक्सर Russian Rolls Royce भी कहा जाता है। इसकी कीमत 250,000 से 300,000 डॉलर यानी 22 लाख से 23 लाख के बीच है।

कई बार चर्चाओं में रही Aurus

यह कार कई बार सुर्खियों में रही है। इस साल की शुरुआत में पुतिन ने अपनी कार का एक मॉडल उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को तोहफ़े में दिया था। यही नहीं, साल 2023 में ऐसी सिर्फ 115 कारें ही बिकीं, जिन्हें खासतौर पर अमीर ग्राहक खरीदते हैं। इनका निर्यात मुख्य रूप से मिडिल ईस्ट और चीन में होता है।

विज्ञापन

सिर्फ कार नहीं, रूस की पहचान

Aurus कार सिर्फ पुतिन की सवारी नहीं, बल्कि रूस की तकनीकी ताकत और स्वतंत्रता का प्रतीक भी मानी जाती है। हालांकि इसके कुछ पुर्जे दक्षिण कोरिया से मंगवाए जाते हैं, फिर भी यह कार रूस की आत्मनिर्भरता और गौरव का प्रतीक बन चुकी है। यही वजह है कि जब मोदी और पुतिन एक साथ इसी कार में निकले, तो यह नजारा अपने आप में इतिहास बन गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ