Tata Ace Pro: टाटा मोटर्स ने कार्गो मोबिलिटी सेगमेंट में अपना नया Tata Ace Pro को पेश किया है। यह स्मॉल कार्गो मोबिलिटी और छोटे बिजनेस को गति देने में सहायक साबित हो सकता है। कमर्शियल वाहन सेगमेंट में टाटा की तरफ से कई मॉडल ऑफर किये जाते हैं। कंपनी के मुताबिक यह सबसे अफोर्डेबल 4-व्हीलर मिनी ट्रक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपए है। यहां हम आपको नए Ace Pro के डिजाइन से लेकर फीचर्स और इंजन तक के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
कंपनी का दावा है कि नए Ace Pro में भी कंपनी का भरोसा और बेहतरीन परफॉरमेंस मिलेगी। नए Ace Pro को पेट्रोल और Bi-Fuel (CNG + Petrol) के साथ उतारा गया है। इतना ही नहीं इस मिनी ट्रक को इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स के साथ भी उतारा गया है। इस ट्रक को कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर और कमर्शियल व्हीकल सेल्स टचप्वाइंट्स पर जाकर बुक किया जा सकता है।
750kg पेलोड कैपिसिटी
नए Ace Pro मिनी ट्रक में जबरदस्त पेलोड कैपिसिटी काफी शानदार मिल रही है। टाटा के मुताबिक नए मिनी ट्रक में मिलती है बेस्ट इन क्लास 750kg की पेलोड कैपिसिटी। मिनी ट्रक में 6.5ft का डेक मिल रहा है। इसमें फैक्ट्री फिटेड लोड बॉडी का ऑप्शन भी दिया जा रहा है, जो हाल्फ डेक और फ्लैटबेड के साथ आता है। इसे कंटेनर, म्यूनिसिपल एप्लीकेशन, रीफर बॉडी फिटमेंट के रूप में यूज़ किया जा सकता है।
इंजन और पावर
नया मिनी ट्रक, कंपनी के मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसमें 694cc इंजन दिया है जो 30bhp और 55Nm का टॉर्क देता है। वहीं इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट को ईवी आर्किटेक्चर पर रेडी किया है जो 38bhp और 104Nm टॉर्क जनरेट करता है। इलेक्ट्रिक वर्जन सिंगल चार्ज पर 155km की रेंज ऑफर कर सकता है। इसकी बैटरी IP67 रेटेड है। इसमें CNG का भी सपोर्ट मिलता है, जिसमें 5 लीटर का पेट्रोल बैकअप टैंक दिया गया है।इसका CNG मॉडल 26bhp की पावर और 51Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
स्मार्ट कनेक्टिविटी
नये Ace Pro मिनी ट्रक में फीचर्स की कोई कमी नहीं है। इसमें कनेक्टेड व्हीकल प्लेटफॉर्म दिया गया है, जो रियल टाइम इनसाइट्स ऑफर करता है। इसमें हेल्थ, ड्राइवर विहेवियर और मेंटेनेंस की जानकारी मिलती है। इसमें पार्किंग असिस्टेंस और गियर शिफ्ट एडवाइजर का सपोर्ट मिलता है। इस ट्रक का केबिन आरामदायक होने के साथ बढ़िया स्पेस के साथ आता है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर की सुविधा मिलती है।
यह भी पढ़ें: Family के लिए आ रही हैं 3 नई इलेक्ट्रिक कारें, फुल चार्ज में मिलेगी 500km की रेंज
संबंधित खबरें
15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
5 hrs agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
8 hrs agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
9 hrs agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
1 day agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
1 day agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
1 day agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
2 days agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines