Upcoming EVs for Family: भारतीय कार बाजार में ईवी धीरे-धीरे अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं। कार कंपनियां भी इस बात का फायदा उठाने के लिए अपने इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो में बड़ा करने की तैयारी कर रही हैं। इतना ही नहीं कंपनियां नए-नए मॉडल पर काम कर रही हैं। 5 सीटर के अलावा कंपनियों का फोकस 7 सीटर मॉडल पर भी है। पिछले कुछ सालों में किफायती 7 सीटर कारों की बिक्री में इजाफा हुआ है। यहां हम आपको इस साल भारत में लॉन्च होने वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
किआ इंडिया भारत में अभी हाल ही में कैरेंस क्लैविस को पेश किया है। और अब अपनी कैरेंस ईवी को लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नए मॉडल को इस साल जुलाई महीने में लॉन्च किया जा सकता है। नए मॉडल के डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक में पेट्रोल मॉडल की झलक देखने को मिलेगी। इसे अलावा डायमेंशन से लेकर व्हील साइज़ भी समान रहने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इसमें लगी बैटरी फुल चार्ज में 450km से 500km तक की रेंज ऑफर कर सकती है। भारत में इसका मुकाबला क्रेटा इलेक्ट्रिक से होगा।

JSW MG मोटर इंडिया ने 2025 ऑटो एक्सपो में M9 प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV से पर्दा उठाया था। इस साल फेस्टिव सीजन के आस-पास इस कार को लॉन्च करने की तैयारी कंपनी कर रही है। इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV के लिए प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि इस गाड़ी में 90kWh बैटरी पैक के साथ आएगा। यह एमपीवी 245 bhp और 350Nm का पीक टॉर्क ऑफर कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर यह 430 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है। इलेक्ट्रिक MPV को प्रीमियम और बेहद आरामदायक केबिन अनुभव की तलाश करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। भारत में इसका मुकाबला किआ कार्निवल और टोयोटा वेलफायर जैसी कारों से होगा। बताया जा रहा है कि कुछ डीलर्स ने तो इस गाड़ी की बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है।

इस साल के अंत तक महिंद्रा XEV 7e को भारत में लॉन्च कर सकती है। यह भारत में पहली मास-मार्केट 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV होगी। XUV700 का इलेक्ट्रिफाइड वर्जन फैमिली क्लास का टारगेट करेगा। इसके केबिन को आरामदायक बनाने के लिये सभी जरूरी फीचर्स को शामिल किया जाएगा। नये मॉडल XEV 7e में दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक मिलेंगे। फुल चार्ज में यह 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है। यह 6-7 सीटर में आएगी।