TATA Motors Offers on Car: आप यदि कार खरीदने जा रहे हैं, तो दिसंबर का महीना आपके लिए काफी किफायती साबित हो सकता है। कार कंपनियां कई कारों पर डिस्काउंट ऑफर ले कर आई हैं। इन्हीं में से एक कंपनी है टाटा मोटर्स। सफारी, टिआगो, टिगोर और हैरियर (Safari, Tiago, Tigor and Harrier) जैसी कर घर लाना चाहते हैं, तो टाटा मोटर्स की इन गाड़ियों को कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
इसमें कोई दोराय नहीं कि पिछले काफी समय से टाटा की कारों के लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है। रोड में भी अब टाटा की कारें नजर आ रही हैं। चूंकि साल 2022 गुजरने वाला है। ऐसे में टाटा मोटर्स ने अपने कस्टमर के लिए डिस्काउंट ऑफर्स पेश किया है। इसके तहत टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स पर 65 हजार रुपये तक डिस्काउंट दे रही है। नेक्सन (Nexon), टियागो (Tiago), टिगोर (Tigor) समेत अन्य मॉडल की गाड़ियां शामिल भारी डिस्काउंट मिल रही हैं।
और पढ़िए – KTM 790 Adventure से उठा पर्दा, मार्केट में इस बाइक की लेगी जगह, यहां जानें इसकी पूरी डिटेल
टाटा की इन गाड़ियों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट
टाटा नेक्सन (Tata Nexon)
टाटा अपने सब बेहतरीन SUV नेक्सन पर इस महीने 5,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक साल के आखिरी महीने में टाटा नेक्सन की खरीद पर इस छूट का लाभ उठा सकते हैं।
टाटा टियागो और टिगोर ( TataTiago, Tata Tigor)
टाटा मोटर्स अपनी पापुलर 5 सीटर हैचबैक टाटा टियागो और सब 4 मीटर कॉम्पैक्ट सिडान टिगोर पर 38,000 रुपये तक बचान का मौका दे रही है। कंपनी की तरफ से दिए गए डिस्काउंट ऑफर में 20,000 रुपये कैश डिस्काउंट, चुनिंदा मॉडल की गाड़ियों के एक्सचेंज पर 15,000 रुपये तक का बोनस और 3,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
Hero MotoCorp Price Hike: दिसंबर से महंगे हो जाएंगे दोपहिया वाहन, जानें क्या है वजह
टाटा हैरियर (Tata Harrier)
दिसंबर 2022 में ग्राहकों को टाटा अपनी पापुलर SUV टाटा हैरियर पर 65,000 रुपये तक की छूट दे रही है। आपके पास इस शानदार गाड़ी पर डिस्काउंट पाने का ये सही मौका है। बताया जा रहा है कि नए साल में इन कारों कीमतों में भारी वृद्धि हो सकती है।
टाटा सफारी (Tata Safari)
सफारी की खरीद पर 65,000 रुपये तक बचाने का मौका दे रही है। टाटा मोटर्स की तरफ से दिए गए डिस्काउंट ऑफर में चुनिंदा गाड़ियों पर 30,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 30 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
5 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines