Tata से लेकर Hyundai की ये नई कारें इस महीने होंगी लॉन्च! देखिये पूरी लिस्ट

New cars September 2024: अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो अब मौका आपके लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है। इस महीने टाटा मोटर्स से लेकर हुंडई मोटर्स इंडिया की कारें लॉन्च होने जा रही हैं।

upcining cars

New Cars launches in September 2024: भारतीय कार बाजार अब सजने को तैयार है। सितम्बर के इस महीने में गाड़ियों की बिक्री ठीक-ठाक रही है। सितम्बर का महीना शुरू हो गया है और अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो अब मौका आपके लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है। इस महीने टाटा मोटर्स से लेकर हुंडई मोटर्स इंडिया की कारें लॉन्च होने जा रही हैं। यहां हम आपको उन सभी कारों की पूरी डिटेल्स दे रहे हैं जो कार बाजार में दस्तक देंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

Mercedes-Benz Maybach EQS 680

इस महीने जर्मनी की की लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz अपनीं नई Maybach EQS 680 को लॉन्च करेगी। नई मर्सिडीज-मेबैक EQS को 5 सितंबर के दिन लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि इस साल चीन इस कार को लॉन्च किया गया था। कंपनी के भारतीय लाइनअप में ये नया मॉडल होगा, जो मर्सिडीज-मेबैक GLS SUV में शामिल होगा। सेफ्टी के लेकर कई एडवांस्ड लग्जरी फीचर्स इस कार में देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन

Tata Curvv ICE

विज्ञापन

टाटा मोटर्स भी अब अपनी कर्व को ICE यानी पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ 2 सितंबर को लॉन्च करेगी। इससे पहले पहले टाटा मोटर्स ने कर्व ईवी को लॉन्च किया था। नए मॉडल में दो टर्बोचार्ज 1.5-लीटर डीजल इंजन का भी विकल्प इस एसयूवी में मिलेगा। यह एसयूवी 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगी। अब देखना होगा कंपनी इस किस कीमत में लेकर आती है। अगर कंपनी इस कार की कीमत सही रखती है तो यह हिट हो सकती है…

विज्ञापन

Hyundai Alcazar

हुंडई मोटर इंडिया भारत में अपनी नई फैमिली एसयूवी फेसलिफ्ट अल्काजार को 9 सितंबर को लॉन्च करेगी। क्रेटा पर ही बेस्ड होगी नई अल्काजार। इस बार नए मॉडल के डिजाइन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। नई Alcazar का इंटीरियर भी इस बार पूरी तरह से बदल गया है। इसके केबिन में दो 10.25-इंच की स्क्रीन मिल सकती हैं। इसके अलावा इसमें इस बार नई सीटें भी देखने को मिल सकती हैं। परफॉरमेंस के लिए इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीज़ल इंजन पेश करेगा। पहले वाले में 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड डुअल-क्लच मिलता है जबकि दूसरे में 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक है।

विज्ञापन

MG Windsor EV

MG Motor को भारत में अपनी Windor EV से काफी उम्मीद हैं। भारत में इसे 11 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी की तीसरी इलेक्ट्रिक होगी। इस क्रॉसओवर में स्टाइलिश डिजाइन तो आपको देखने को मिलेगा ही साथ ही इसमें कई कमाल के फीचर्स को शामिल किया जाएगा।

इसमें 15.6-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, 8.8-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 6-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और 4-वे एडजस्टेबल पावर्ड फ्रंट पैसेंजर सीट है। इसमें 18-इंच एलॉय व्हील, फ्लश डोर हैंडल, इलेक्ट्रिक टेलगेट, ग्लास रूफ, ऑटोमैटिक एलईडी हेडलाइट्स, और सभी व्हील्स में डिस्क ब्रेक MG की नई विंडसर ईवी का डिजाइन इसकी सबसे बड़ी खूबी होगी। इस कार की कीमत 15 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ