25km की माइलेज देने वाली ये दो कारें हुईं सस्ती! ग्राहकों की हुई मौज

मारुति सुजुकी ने अपनी कारों की कीमतों में कटौती कर दी है। कंपनी ने Alto K10 और S-Presso पेट्रोल की कीमतों में कटौती कर दी है। अब सवाल ये है कि आखिर मारुति ने इन दोनों कारों की कीमतें क्यों घटा दी हैं।

Maruti Suzuki alto spresso

Maruti Suzuki cuts prices: अगर आप इन दिनों मारुति सुजुकी की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो अब आपके लिए गुड न्यूज़ है। जीहां मारुति सुजुकी ने अपनी कारों की कीमतों में कटौती कर दी है। कंपनी ने Alto K10 और S-Presso पेट्रोल की कीमतों में कटौती कर दी है। आज से (2 September) से S-Presso LXI पर 2000 हजार रुपये और Alto10 VXI पर 6,500 रुपये कम कर दिए हैं। अब सवाल ये है कि आखिर मारुति ने इन दोनों कारों की कीमतें क्यों घटा दी हैं। आइये जानते हैं…

विज्ञापन

मारुति सुजुकी की बिक्री गिरी

मारुति सुजुकी की पिछले महीने (अगस्त 2024) की बिक्री में जोरदार गिरावट दर्द हुई। पिछले महीने (August 2024) मारुति ने 181,782 यूनिट्स की बिक्री की जबकि बीते साल की समान अवधि में मारुति ने 189,082  यूनिट्स की बिक्री की, ऐसे में इस बार मारुति की बिक्री में 3.9%  की गिरावट दर्ज हुई है।

विज्ञापन

Maruti ALto K10 की कीमत और फीचर्स

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 छोटी फैमिली के लिए अच्छी कार है। इस कार में 1.0L का जबरदस्त पेट्रोल इंजन लगा है। यह कार CNG में भी मौजूद है और 33.85 km/kg की माइलेज देने का वादा करती है। इस कार में 5 लोगों के बैठने की जगह है। सेफ्टी के लिए कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स मिलते हैं। ALto K10C VXI CNG की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 5.96 लाख रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन

Maruti S-Presso

Maruti S-Presso की कीमत और फीचर्स

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो एक अच्छी कार है जिसकी कीमत 5.91 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार में अच्छा स्पेस है लेकिन 4 लोग ही ठीक से बैठ सकते हैं। परफॉरमेंस के लिए कार में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है। यह कार CNG में भी मौजूद है और 32.73km/kg की माइलेज देने का वादा करती है। इसकी सीटिंग पोजीशन आपको एसयूवी वाला अहसास करवा देती हैं। कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन

क्या फायदेमंद है डील ?

अगर आप एक एंट्री लेवल कार खरीदने की सोच रहे हैं तो Alto और S-Presso दोनों ही काफी शानदार कारें जो आपके डेली यूज़ के लिए परफेक्ट गाड़ी साबित हो सकती हैं। इन दोनों कारों का रखरखाव भी काफी कम है।  दमदार इंजन होने के बाद भी  इन कारों की  माइलेज भी काफी बेहतर होती है। लेकिन आराम बहुत ज्यादा नहीं मिलआता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ