Tata Motors Big Discount: जून महीने में टाटा मोटर्स की कार खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है। अपनी बिक्री को बढ़ाने और ग्राहकों को फायदा देने के लिए कंपनी ने इस महीने बड़े ऑफर्स के साथ एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस, कॉर्पोरेट छूट भी दी है। ऐसे में इस महीने टाटा की कारों को खरीदने में आप काफी बड़ी बचत कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक ये ऑफर सिर्फ इसी महीने के लिए हैं। आपको बता दें कि टाटा के डीलर के पास अभी भी पिछले साल के मॉडल बचे हैं, पुराना स्टॉक क्लियर करने के लिए हैवी डिस्काउंट का ऑफर किया जा रहा है।
इन कारों पर 1.40 लाख का डिस्काउंट
इस महीने टाटा अल्ट्रोज (2024) पेट्रोल और डीजल मॉडल पर कुल 1.05 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यह ऑफर अल्ट्रोज फेसलिफ्ट आने के बाद पुराने मॉडल का स्टॉक खत्म करने के लिए दिया जा रहा है। इसके अलावा इस कार के रेसर वेरिएंट पर 1.40 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है, जबकि 2025 अल्ट्रोज (प्री फेसलिफ्ट) पर 65,000 रुपये की छूट मिल रही है। वहीं हैरियर और सफारी पर आप पूरे 83,000 रुपये बचा सकते हैं। लेकिन हैरियर स्मार्ट, फियरलेस और एक्म्पलिश्ड वेरिएंट पर 58,000 रुपये के डिस्काउंट का ही फायदा आपको मिलेगा।
इसके अलावा टाटा टियागो (2024) पर 40,000 रुपये की छूट मिल रही है, जबकि इसके 2025 मॉडल पर 30,000 रुपये की बचत की जा सकती है। इसके अलावा टिगोर के 2024 मॉडल को 50,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके 2025 मॉडल पर 35,000 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा नेक्सन (2024) पर मैक्सिमम लाभ 45,000 रुपये और 2025 मॉडल पर 15,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
इतना ही नहीं टाटा कर्व (2024) पर 30,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि टाटा पंच के 2024 और 2025 मॉडल पर केवल 28,000 रुपये की बचत होगी। कंपनी को उम्मीद है कि इस डिस्काउंट और ऑफर से बिक्री को बढ़ाने में मदद मिलेगी। सबसे ज्यादा डिस्काउंट 2024 मॉडल्स पर दिया जा रहा है।
Tata Harrier.ev हुई लॉन्च
टाटा मोटर्स ने नई Harrier.ev को दो बैटरी पैक के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। इस कार की कीमत 21.49 लाख रुपये से शुरू होती है। इस गाड़ी को दो बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि महज 15 मिनट चार्ज करने पर यह 250 किलोमीटर चलेगी। फुल चार्ज में यह 627 किलोमीटर की वास्तविक रेंज देती है। Harrier.ev की बैटरी पर लाइफ टाइम वारंटी दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: 34km का माइलेज फिर भी औंधे मुंह गिरी Maruti की इन दो कारों की बिक्री, अब बिकना हुआ मुश्किल!
संबंधित खबरें
इन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 hr agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
20 hrs agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
23 hrs agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines