34km का माइलेज फिर भी औंधे मुंह गिरी Maruti की इन दो कारों की बिक्री, अब बिकना हुआ मुश्किल!

एक दौर था जब देश में Maruti Alto की बिक्री सबसे ज्यादा हुआ करती थी, S-Presso ने भी काफी अच्छे नंबर प्राप्त किये हैं। लेकिन बी लगातार इन दोनों कारों की चमक फीकी पड़ती जा रही है और इनकी बिक्री भी बेहद कमजोर होती जा रही है। बीता माह इन दोनों कारों के बेहद खराब साबित हुआ।  

Maruti Suzuki cars

एक समय ऐसा भी था जब अकेले Maruti Alto की 25 हजार यूनिट्स एक महीने में बिक जाती थी, लेकिन अब मामला एक दम अलग है। लगातार Alto K10 और S-Presso की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन बार तो इन दोनों कारों की बिक्री औंधे मुंह गिरी है। ग्राहक इन दोनों कारों खरीदना तो दूर…देखना भी पसंद नहीं कर रहे हैं। पिछले महीने इन कारों की 6,776 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि बीते साल अप्रैल महीने में ही 9,902 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।  इसके अलावा अप्रैल मई (FY 2024-25)में इन दोनों कारों  की कुल 13,108 यूनिट्स बिकी और इस बार अप्रैल मई (FY 2025-26) के दौरान इन कारों की 21,421यूनिट्स ज्यादा बिकी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

ग्राहक लगातार इन दोनों कारों से दूरी बना रहे हैं। अब सवाल ये है आखिर इन दोनों कारों की बिक्री में इतनी भारी गिरावट क्यों हो रही है?  इसके दो ही सबसे बड़े कारण हैं। पहला तो ये है कि अब  Alto K10 और S-Presso आम आदमी की पहुंच से काफी दूरी हो गई हैं। अब जिस कीमत में ये दोनों कारें आ रही हैं, उसी कीमत में आपको दूसरे अच्छे ऑप्शन मिल जाते हैं। ये दोनों ही बहुत बेसिक कारें हैं। वहीं लम्बे समय से इन कारों के डिजाइन में नयापन देखने को नहीं मिला है। इन दोनों कारों का बेस मॉडल ही 5 लाख के ऊपर पड़ता है  बिक्री के मामले में। Alto K10 और S-Presso सिटी ड्राइव के लिए परफेक्ट हैं, लेकिन हाइवे पर ये आपको बुरी तरह थका देती हैं।

Alto k10  और Maruti S-Presso की कीमत और फीचर्स

विज्ञापन

Alto k10 की एक्स-शोरूम कीमत 4.23 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है। इसमें CNG का भी ऑप्शन मिलता है। CNG मोड में यह कार 33.85 km की माइलेज ऑफर करती है। इस कार में सिर्फ 4 लोग आराम से बैठ सकते हैं। इसमें स्पेस बहुत अच्छा नहीं है। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग्स और ABSकी सुविधा मिलती है।

Maruti S-Presso की बात करें तो इसकी कीमत 4.27 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है जो 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन से लैस है। ये कार पेट्रोल और CNG में उपलब्ध है। पेट्रोल मोड पर यह कार 25 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है। कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स की सुविधा मिलती है। इसमें ड्यूल एयरबैग्स भी मिलते हैं। दोनों ही कारें अब काफी पुरानी हो चली हैं। अब जरूरत हैं उनके फेसलिफ्ट लाने की…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ