सस्ती Tata Safari भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च! कीमत हुई लीक

Cheapest Tata Safari: टाटा मोटर्स की सफारी डीजल इंजन में उपलब्ध है। लेकिन अब यह SUV पेट्रोल इंजन में भी आ रही है। टाटा सफारी को टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट किया गया है।

Tata Safari
विज्ञापन

Cheapest Tata Safari: टाटा मोटर्स की गाड़ियां काफी मजबूत होती हैं। अब तो कंपनियां फीचर्स भी काफी हाईटेक देने लगी हैं। इतना ही नहीं टाटा ने पिछले कुछ सालों में डिजाइन पर काफी अच्छा काम भी किया है। ताता की कारें अब ज्यादा स्टाइलिश नजर आती हैं। अपने ग्राहकों को बेहतर और वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट देकर कंपनी ने बाजार में अपनी खास जगह बना ली है। फिलहाल टाटा मोटर्स की सफारी डीजल इंजन में उपलब्ध है। लेकिन अब यह SUV पेट्रोल इंजन में भी आ रही है। टाटा सफारी को टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट किया गया है। माना जा रहा है कि यह गाड़ी फाइनल टेस्टिंग स्टेज में है।   और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पेट्रोल वेरिएंट टेस्टिंग के फाइनल स्टेज में है।

tata safari

Advertisment

टाटा मोटर्स काफी समय से पेट्रोल सफारी पर काम कर रही है। वैसे पिछले साल इस मॉडल को लॉन्च किया जान था पर किसी कारण ऐसा नहीं हो पाया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  टाटा सफारी के पेट्रोल इंजन की सेल जुलाई 2025 में शुरू हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, टाटा सफारी पेट्रोल में नया 1.5 लीटर 4 सिलेंडर tGDi इंजन दिया जा सकता है जो 168bhp की पावर और 280Nm टॉक जेनरेट करेगा। इस एसयूवी को 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन के साथ उतारा जा सकता है। टेस्टिंग मॉडल स्पॉट होने के बाद अब ऐसा माना जा रहा है कि सफारी का नया पेट्रोल इंजन वेरिएंट जल्द लॉन्च हो सकता है।

tata safari

कीमत होगी कीमत ?

टाटा मोटर्स की इस एसयूवी की बाजार में काफी डिमांड है, इस गाड़ी के मौजूदा डीजल वेरिएंट की कीमत 15.50 लाख रुपये से लेकर 27.50 लाख रुपये से शुरू होती है। जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने नई सफारी के लिए खुद ही इंजन तैयार किया है जिसकी वजह से गाड़ी की कीमत कम हो सकती है। लेकिन माना जा रहा है कि पेट्रोल सफारी की कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ