Tata Harrier: टाटा मोटर्स अपने कार बुफे में हर वर्ग और सेगमेंट में धांसू कार रखता है। इस कड़ी में कंपनी की SUV सेगमेंट में धाकड़ कार है Tata Harrier. हाल ही में लॉन्च हुए इसके ‘Red Dark’एडिशन के बाद इसने मार्केट में तहलका मचाया हुआ है।
top-spec वेरिएंट में Hyundai Creta और Kia Seltos से मुकाबला
जानकारी के अनुसार Harrier के अब तक एक लाख से अधिक यूनिट बिक चुकी हैं। यह कार बाजार में Mahindra XUV700, MG Hector और Jeep Compass को टक्कर देती है। यह अपने top-spec वेरिएंट में Hyundai Creta और Kia Seltos का मुकाबला करती है।
File Photo
पांच सीटर कार में 16.35 kmpl की माइलेज
Tata Harrier में 1956 cc का दमदार इंजन मिलता है। कार में 167.67 Bhp की सॉलिड पावर मिलती है। यह टाटा की पांच सीटर कार है। जो अपने अलग-अलग वेरिएंट में 14.6 से 16.35 kmpl की माइलेज देती है। यह डीजल वेरिएंट में आती है।
ये भी पढ़ेंः Honda की इस बाइक के आगे निकली Pulsar और Raider की हवा, कीमत इतनी की आप दौड़कर लोगे
छह वेरिएंट और दो स्पेशन एडिशन मिलते हैं
Tata Harrier मिडसाइज एसयूवी कार है। जो बाजार में 15 लाख रुपये एक्स शोरूम से लेकर 24.07 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कंपनी इसमें छह वेरिएंट XE, XM, XMS, XT+, XZ, and XZ+. ऑफर करती है। इसमें ‘Dark’ और नया ‘Red Dark’इसके स्पेशल एडिशन हैं, जो इसके केवल टॉप वेरिएंट में मिलता है।
10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
टाटा की यह दमदार कार 2 लीटर डीजल इंजन में 170 PS की पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क देती है, जो इसे हाई परफॉमेंस कार बनाती है। कार में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन आता है। Tata Harrierमें Android Auto और Apple CarPlay के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
2024 में आएगी Tata Harrier EV
इस जबरदस्त कार में 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, मेमोरी और वेलकम फंक्शन के साथ 6-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग दिया गया है। इस कार में सेफ्टी के शानदार फीचर हैं, इसमें 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम , 360 डिग्री कैमरा, हिल-होल्ड और हिल-डिसेंट कंट्रोल मिलता है। कंपनी की साल 2024 में Tata Harrier EV के लॉन्च करने की तैयारी है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
5 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
9 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
11 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines