Honda की इस बाइक के आगे निकली Pulsar और Raider की हवा, कीमत इतनी की आप दौड़कर लोगे
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Honda SP 125: मार्केट में हमेशा 125 सीसी इंजन बाइक की काफी मांग रहती है। इसी सेगमेंट में होंडा की कम कीमत में हाई माइलेज मोटरसाइकिल है Honda SP 125. इस स्टाइलिश बाइक में दमदार 123.94 cc का इंजन दिया गया है।
बाइक का धाकड़ इंजन 10.87 PS की पावर और 10.9 Nm का पीक टॉर्क देता है। यह बाइक 65 kmpl की माइलेज देती है, जो इसे फैमिली बाइक बनता है। Honda SP 125 नौकरीपेशा लोगों के लिए बेस्ट बाइक है। बाइक में डिस्क ब्रेक और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं, जो इसे धांसू लुक्स देते हैं।

फाइल फोटो
Honda SP 125 में एडवांस फीचर्स जैसे साइलेंट स्टार्टर, एलईडी हेडलाइट, फुली-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड स्टैंड कट-ऑफ फंक्शन दिए गए हैं। इस बाइक में डिस्क ब्रेक और ड्रम ब्रेक दोनों के विकल्प मिलते हैं। बाजार में यह बाइक Bajaj Pulsar 125, TVS Raider 125 और Hero Glamour FI को टक्कर देती है।
Honda SP125 में आरामदायक राइड के लिए टेलिस्कोपिक फ्रोक और एडजस्टेबल डुअल शॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। इसमें एलईडी हेडलाइट, रीयल-टाइम और इंडिकेटर के साथ फुली-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। होंडा की यह प्रीमियम बाइक है, जिसमें दिखने स्विचगियर और इंजन किल स्विच भी मिलता है।
यह बाइक बाजार में शुरुआती कीमत 85,131 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। बाइक का डिस्क वेरिएंट 89,131 रुपये एक्स शोरूम में आता है। बाइक का Matte Marvel Blue Metallic कलर काफी डिमांड में रहता है।
Honda SP125 में सिंगल सिलेंडर इंजन है जो 7500 rpm देता है, जो इस मोटरसाइकिल को हाई परफॉमेंस व्हीकल बनाता है। इसमें ACG starter दिया गया है, जिससे स्टार्ट करते हुए इसकी आवाज काफी धीरे आती है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: