Harrier Safari New Model: भारतीय ऑटो बाजार में एक बार फिर हलचल मच गई है. Tata Motors ने अपनी दो पॉपुलर SUVs Tata Harrier और Tata Safari के डीजल वेरिएंट में नया Ultra मॉडल लॉन्च कर दिया है. खास बात ये है कि अब ग्राहकों को Ultra Red Dark Edition का ऑप्शन भी मिलेगा, जो लुक और फीचर्स दोनों के मामले में इन गाड़ियों को और प्रीमियम बना देता है.
कीमत और बुकिंग की जानकारी
नई अपडेट के साथ Harrier Ultra Diesel Manual की शुरुआती कीमत 23.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. वहीं Safari Ultra Diesel Manual (7-सीटर) की कीमत 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. इन दोनों SUVs की बुकिंग देशभर के Tata डीलरशिप और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है, जिससे ग्राहक आसानी से इन्हें बुक कर सकते हैं.
अब डीजल वेरिएंट में भी Ultra और Red Dark Edition
पहले Ultra ट्रिम और Red Dark Edition सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट तक सीमित थे, लेकिन अब कंपनी ने डीजल ग्राहकों को भी ये विकल्प दे दिए हैं. इस अपडेट के बाद Harrier और Safari की पूरी वेरिएंट रेंज पेट्रोल और डीजल दोनों में उपलब्ध हो गई है, जिससे ग्राहकों के पास ज्यादा विकल्प आ गए हैं.
Red Dark Edition का खास लुक
Red Dark Edition इस लॉन्च का सबसे आकर्षक हिस्सा है. Harrier डीजल में Nitro Crimson रेड कलर दिया गया है, जो SUV को काफी यूनिक और स्टाइलिश बनाता है. इसके साथ 19-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स और रेड ब्रेक कैलिपर्स मिलते हैं, जो इसे स्पोर्टी और एग्रेसिव अपील देते हैं. यह एडिशन टॉप वेरिएंट के रूप में आता है और Fearless X+ व Accomplished X+ ट्रिम से ऊपर रखा गया है.
इंटीरियर में मिलेगा प्रीमियम फील
गाड़ी के अंदर Red Dark Edition में Carnelian Red थीम दी गई है. इसमें रेड लेदरेट सीट्स मिलती हैं, जो केबिन को एक प्रीमियम और स्पोर्टी फील देती हैं. इसके अलावा 14.5-इंच का बड़ा हरमन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जिसमें Samsung Neo QLED डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही Dolby Atmos साउंड सिस्टम और Mappls Auto नेविगेशन जैसे फीचर्स भी शामिल हैं.
इंजन और परफॉर्मेंस
दोनों SUVs में 2.0-लीटर Kryojet टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 170PS की पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. परफॉर्मेंस के मामले में ये SUVs पावर और स्मूद ड्राइविंग का अच्छा बैलेंस देती हैं.
सेफ्टी में भी दमदार
सेफ्टी के मामले में भी ये गाड़ियां काफी मजबूत हैं. Harrier और Safari दोनों को Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. एडल्ट सेफ्टी में 32 में से 30.08 अंक और चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 44.54 अंक हासिल किए हैं, जो इन्हें अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित SUVs में शामिल करता है.
ये भी पढ़ें- भारतीय सेना के लिए खास तैयार हुई ये SUV, आनन्द महिंद्रा भी बोले-कमाल है! फीचर्स उड़ा देंगे होश
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
6 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
9 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
11 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines