Mahindra ATV Thar Roxx is Ready For Army: भारतीय सेना के लिए एक खास और दमदार वाहन की झलक सामने आई है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है. Anand Mahindra ने खुद इस नई गाड़ी की तस्वीरें शेयर की हैं, जो दिखने में जितनी खतरनाक है, उतनी ही ताकतवर भी है. यह कोई आम SUV नहीं, बल्कि सेना के मिशन को आसान बनाने के लिए तैयार किया गया खास Mahindra ATV है.
क्या है Mahindra ATV?
Mahindra ATV यानी ऑल टेरेन व्हीकल एक ऐसा वाहन है, जिसे हर तरह के मुश्किल रास्तों पर चलने के लिए डिजाइन किया गया है. यह खास तौर पर भारतीय सुरक्षा बलों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यह गाड़ी Mahindra Thar के नए वर्जन Thar Roxx पर आधारित है, लेकिन इसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं ताकि यह सैन्य उपयोग के लिए पूरी तरह फिट बैठ सके.
Presenting the Mahindra ATV (All-Terrain Vehicle)
— anand mahindra (@anandmahindra) May 4, 2026
No excess. No ornamentation.
Just focussed capability.
Every bar, every mount, every inch of clearance has a job to do. From airdrop readiness to mission-grade protection, a gun mount, complete underbody protection, tandem tyre… pic.twitter.com/ZT5EmFJ5f3
Thar से सेना तक का सफर
भारत में Mahindra Thar पहले से ही ऑफ-रोडिंग पसंद करने वालों के बीच काफी लोकप्रिय रही है. इसकी मजबूत बॉडी और कठिन रास्तों पर चलने की क्षमता ने इसे खास बनाया है. लंबे समय से यह चर्चा थी कि Thar को सेना में शामिल किया जाए, और अब Mahindra ATV के रूप में यह सपना हकीकत बनता दिख रहा है.
सबसे ताकतवर Thar Roxx वर्जन
इस खास वाहन को Mahindra Defence ने एक इवेंट में पेश किया, जहां इसे अब तक का सबसे टैक्टिकल और मजबूत Thar Roxx वर्जन बताया गया. इस प्रोजेक्ट को बेंगलुरु की कंपनी Prad 4×4 के साथ मिलकर तैयार किया गया है. आनंद महिंद्रा ने इसकी तारीफ करते हुए कहा कि इसमें कोई भी हिस्सा बेकार नहीं है, हर चीज का एक खास काम है.

दमदार इंजन और मजबूत डिजाइन
इस ATV में 2.2 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो करीब 172 हॉर्सपावर और 400 Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसमें पारंपरिक छत नहीं है, बल्कि रोल केज दिया गया है, जिससे यह ज्यादा मजबूत बनती है. इसके साथ ही मेटल बंपर, टो हुक, स्पेयर टायर रखने की जगह और जेरिकैन होल्डर जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.
एयरड्रॉप और ऑफ-रोडिंग की खास तैयारी
इस गाड़ी को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसे जरूरत पड़ने पर हवाई जहाज से भी उतारा जा सकता है. यानी यह एयरड्रॉप के लिए तैयार है. कठिन पहाड़ी, रेगिस्तानी या जंगल वाले इलाकों में भी यह आसानी से चल सकती है, जिससे सेना के ऑपरेशन और ज्यादा प्रभावी हो सकते हैं.
गन माउंट और एडवांस सेफ्टी फीचर्स
Mahindra ATV में गन लगाने की सुविधा, पूरी अंडरबॉडी प्रोटेक्शन और ब्लैकआउट लाइट्स दी गई हैं, जो रात के मिशन में मदद करती हैं. इसमें मजबूत स्टील व्हील्स और खास RT टायर दिए गए हैं, जो मुश्किल रास्तों पर बेहतर पकड़ बनाते हैं. कुल मिलाकर यह वाहन सेना की जरूरतों के हिसाब से पूरी तरह तैयार एक पावरफुल मशीन है.
ये भी पढ़ें- रोज चार्ज करने की टेंशन खत्म! डेली चलाने के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक कारें, कीमत सिर्फ 5 लाख से शुरू










