Tata अपनी इस SUV का लेकर आ रहा EV वर्जन, Toyota Innova को देती है टक्कर

Tata की इस कार में सेफ्टी के लिए सात एयरबैग और पैनोरमिक सनरूफ मिलेगी। यह सनरूफ आगे ड्राइवर केबिन से रियर सीट तक जाती है, जिससे बाहर का जबरदस्त व्यू मिलता है।

Tata Harrier EV

Tata Harrier EV

विज्ञापन

Tata Harrier EV comparision with Toyota Innova Crysta: बाजार में इन दिनों बिग साइज एसयूवी गाड़ियों का क्रेज है। हाल ही में टाटा मोटर्स की धाकड़ कार Tata Harrier EV टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार मार्च 2025 तक लॉन्च होगी। अपने सेगमेंट में ये कार Toyota Innova Crysta को टक्कर देगी। टाटा की नई ईवी वर्जन के साइज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये दोनों एसयूवी मल्टी पर्पज गाड़ियां हैं, जिसमें ज्यादा सामान लेकर सफर कर सकते हैं।

Tata Harrier EV में हाई पिकअप और परफॉमेंस के लिए कंपनी 60 kWh का बैटरी सेटअप दे सकती है। यह कार सिंगल चार्ज पर लगभग 500 km तक की ड्राइविंग रेंज देगी। बता दें Tata Harrier फैमिली कार है, इसे Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। फिलहाल बाजार में टाटा की हैरियर के कुल पांच वेरिएंट स्मार्ट, प्योर, एडवेंचर, फियरलेस और डार्क एडिशन आते हैं। अनुमान है कि इसके दो टॉप वेरिएंट में ईवी वर्जन पेश किया जा सकता है।

Advertisment
Tata Harrier 
Specifications
Fuel Type Diesel
Engine 1956 cc
Transmission
Manual and Automatic
Safety Rating
5 Star (Bharat NCAP)
Mileage
14.6 to 16.8 kmpl
Power
168 bhp @ 3750 rpm
Torque
350 Nm @ 1750 rpm

 

फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन और बॉक्सी फ्रंट लुक

फिलहाल कंपनी ने हैरियर के ईवी वर्जन की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि Tata Harrier EV शुरुआती कीमत 30 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है। नई कार के एक्सटीरियर में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईवी कार के फ्रंट लुक को बदला जा सकता है। इसमें नई फ्रंट ग्रिल और बॉक्सी लुक मिलेगा। कार के आगे चार्जिंग सॉकेट मिलेगा और इसे फास्ट चार्जिंग करने का ऑप्शन भी मिलेगा।

 

विज्ञापन

Tata Harrier EV price, Tata Harrier EV mileage, auto news, ev cars, suv cars

 

विज्ञापन

Tata Harrier EV में मिल सकते हैं ये फीचर्स

  • सात एयरबैग और पैनोरमिक सनरूफ।
  • शुरुआती कीमत 20 से 25 लाख रुपये ऑन रोड पर मिल सकती है।
  • 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा।
  • कार में 19 इंच के अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं।
  • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीटें और बॉडी कलर बंपर मिलेंगे।

 

 

विज्ञापन

कार को ASEAN NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग

Toyota Innova Crysta का बेस मॉडल 25.05 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कार का टॉप मॉडल 33.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इस सात सीटर कार में कंपनी दमदार पावर के लिए 2.4 लीटर का डीजल इंजन ऑफर करती है। इस कार को ASEAN NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। कार में सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया गया है। एबीएस से राइडर को कार के दोनों टायरों पर फुल कंट्रोल मिलता है।

 

विज्ञापन
Toyota Innova Crysta 
Car Specifications
Price
Rs. 25.05 Lakh onwards
Engine 2393 cc
Safety
5 Star (ASEAN NCAP)
Fuel Type Diesel
Transmission Manual
Seating Capacity 7 & 8 Seater

 

Toyota Innova Crysta में आते हैं ये फीचर्स

  • कार के फ्रंट और रियर में पार्किंग सेंसर।
  • पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट से कार चलाना आसान।
  • एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है।
  • इसमें वाहन ट्रैकिंग, जियोफेंसिंग, एम्बिएंट लाइटिंग जैसे एडवांस फीचर्स आते हैं।
  • हाई स्पीड के लिए 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स दिया गया है।
  • पावर विंडो और रिसर सीट पर एसी वेंट।
  • सीट बेल्ट रिमांइडर और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज मिलता है।

 

विज्ञापन

Toyota Innova Crysta

 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ