अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहे हैं लेकिन बैटरी की वजह से इसकी शुरुआती कीमत ज्यादा लग रही है, तो टाटा मोटर्स की नई BaaS स्कीम आपके काम की हो सकती है. कंपनी ने अब अपनी पूरी इलेक्ट्रिक कार रेंज को Battery-as-a-Service यानी BaaS प्रोग्राम के तहत शामिल कर लिया है. इसका सीधा फायदा यह है कि कार की कीमत से बैटरी की लागत अलग हो जाती है और ग्राहक कम शुरुआती कीमत पर इलेक्ट्रिक कार खरीद सकता है. हालांकि बैटरी के लिए बाद में तय शर्तों के मुताबिक अलग से भुगतान करना होगा.
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने पहले BaaS का विकल्प Tiago.ev और Punch.ev जैसे मॉडल्स तक सीमित रखा था. अब कंपनी ने इसका दायरा बढ़ाकर Nexon.ev, Curvv.ev, Sierra.ev और Harrier.ev को भी इसमें शामिल कर लिया है. यानी अब टाटा की पूरी इलेक्ट्रिक कार रेंज में ग्राहक इस विकल्प का फायदा उठा सकते हैं.
BaaS के साथ कितनी हुई कारों की शुरुआती कीमत
बैटरी की कीमत को वाहन की मूल कीमत से अलग करने के बाद टाटा की इलेक्ट्रिक कारें पहले की तुलना में कम शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होंगी. कंपनी की ओर से दी गई शुरुआती इंट्रोडक्टरी कीमतों के मुताबिक Tiago.ev की कीमत 4.69 लाख रुपये, Punch.ev की 6.59 लाख रुपये, Nexon.ev की 8.99 लाख रुपये, Curvv.ev की 10.99 लाख रुपये, Sierra.ev की 11.99 लाख रुपये और Harrier.ev की शुरुआती कीमत 14.49 लाख रुपये है.
कार और बैटरी के लिए अलग-अलग भुगतान
BaaS मॉडल में कार और बैटरी की कीमत को अलग कर दिया जाता है. ग्राहक वाहन को कम शुरुआती कीमत पर खरीदता है, जबकि बैटरी के लिए अलग भुगतान करना होता है. इस व्यवस्थ में वाहन और बैटरी के लिए अलग-अलग लोन अकाउंट और अवधि हो सकती है. बैटरी की EMI उसके पैक की क्षमता, डाउन पेमेंट और लोन अवधि जैसे कई कारकों पर निर्भर करेगी.
ये एक बात समझना जरूरी है कि BaaS की बैटरी फीस में कार से जुड़े बाकी खर्च शामिलन नहीं है. कंपनी के मुताबिक चार्जिंग, मेंटेनेंस और वाहन की मरम्मत का खर्च ग्राहक को अलग से उठाना होगा. यानी BaaS को सिर्फ बैटरी की लागत को अलग करने वाली व्यवस्थ के तौर पर समझना चाहिए.
हर किलोमीटर पर कितना खर्च आएगा
टाटा मोटर्स ने अलग-अलग इलेक्ट्रिक मॉडल के लिए BaaS की अनुमानित प्रति किलोमीटर लागत भी बताई है. Tiago.ev और Punch.ev के लिए यह लागत 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर से शुरू होती है. इसमें Tiago.ev के लिए रोजाना 44 किलोमीटर और Punch.ev के लिए 60 किलोमीटर की रनिंग को आधार बनाया गया है.
वहीं Nexon.ev के लिए BaaS लागत 4.4 रुपये प्रति किलोमीटर से शुरू होती है. Curvv.ev के लिए यह 5.0 रुपये, Sierra.ev के लिए 5.5 रुपये और Harrier.ev के लिए 5.9 रुपये प्रति किलोमीटर से शुरू होती है. इन तीनों मॉडल्स के लिए कंपनी ने रोजाना 60 किलोमीटर की रनिंग को आधार बनाया है.
आखिर क्या है Battery-as-a-Service
BaaS यानी Battery-as-a-Service एक ऐसा मॉडल है जिसमें इलेक्ट्रिक कार खरीदते समय बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं देनी पड़ती. बैटरी की लागत को वाहन की कीमत से अलग कर दिया जाता है और ग्राहक बैटरी के इस्तेमाल के लिए तय मासिक या प्रति किलोमीटर शुल्क का भुगतान करता है. इससे कार की शुरुआती कीमत कम दिखाई देती है और खरीद के समय बड़ा भुगतान कम हो सकता है.
लगातार भुगतान का हिसाब भी समझें
BaaS का सबसे बड़ा फायदा शुरुआती खरीद लागत कम होना है, लेकिन दूसरी तरफ ग्राहक को बैटरी के इस्तेमाल के लिए लगातार भुगतान करना पड़ता है. इसलिए सिर्फ कार की शुरुआती कीमत देखकर फैसला करने के बजाय कुल खर्च को भी देखना जरूरी है. आप कितने किलोमीटर कार चलाते हैं और कितने समय तक इसे अपने पास रखने वाले हैं, इन बातों से BaaS की वास्तविक लागत पर फर्क पड़ सकता है.
EV खरीदने वालों को क्या मिलेगा
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विवेक श्रीवास्तव के मुताबिक कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को ओनरशिप कॉस्ट की तुलना करने में ज्यादा लचीलापन देना चाहती है. कंपनी का कहना है कि EV बाजार में BaaS तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और इसी वजह से TATA.ev ग्राहकों को इस मॉडल का विकल्प दिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- Tata Aeris खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? 5 साल के लोन पर कितनी बनेगी किस्त, जानें EMI और डाउन पेमेंट का गणित
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 hr agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
3 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
5 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
6 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
8 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines